नई दिल्ली: अक्टूबर में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 की तैयारियों में जुटी भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टीम के धाकड़ खिलाड़ी और तीनों फॉर्मेंट में अपना जलवा बिखेरने वाले श्रेयस अय्यर लंबे समय के लिए भारतीय टीम से बाहर हो गए हैं।
श्रेयस अय्यर को अपनी बैक इंजरी की वजह से सर्जरी करानी पड़ेगी और इसके बाद वो पांच महीने तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। अगर ऐसा होता है तो वे इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी टीम केकेआर की तरफ से भी नहींखेल पाएंगे और जून 2023 में आयोजित की जाने वाली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप के फाइनल से भी बाहर हो जाएंगे।
और पढ़िए – IPL History: आईपीएल इतिहास के वो 5 रोमांचक मैच, जिसे देख सांसें थम जाती हैं, Don’t Miss
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान हुए थे चोटिल
बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी दिन अय्यर को पीठ में अचानक दर्द उठा था। जिसके चलते उन्हें स्कैन के लिए भी ले जाया गया था। वहीं वे तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी भाग नहीं ले पाए थे।
श्रेयस अय्यर की हो सकती है सर्जरी
बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रेयस अय्यर ने जब मुंबई में एक डॉक्टर से तीसरी बार मुलाकात की तो उन्होंने सर्जरी का सुझाव दिया। सर्जरी कराने के बाद अय्यर को कम से कम पांच महीने के लिए मैदान से बाहर रहना पड़ सकता है। ऐसे में वे वर्ल्ड कप के लिए भी संशय की स्थिति में पहुंच जाएंगे। इससे पहले जसप्रीत बुमराह की भी सर्जरी हो गई है और वे भी 6 महीने के आराम में है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
37 mins agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
14 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines