Shreyas Iyer in Selection Committee Meeting: टीम इंडिया ने हाल ही में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम किया था. भारतीय टीम टी20 क्रिकेट इतिहास में टाइटल डिफेंड करने वाली पहली टीम बनी. अब बीसीसीआई साल 2028 में होने वाले टी20 विश्व कप को लेकर कुछ बड़ा प्लान कर रही है, जिसके तहत सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया से छुट्टी होना तय माना जा रहा है. उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान बनाया जाएगा, ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही है. अभी अय्यर को कप्तानी मिली नहीं लेकिन अब बीसीसीआई उनको एक बड़ी जिम्मेदारी दे रही है.
टीम सिलेक्शन में रहेंगे श्रेयस अय्यर!
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 04 जून गुरुवार को बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल की मीटिंग हुई है, जिसमें श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाने को लेकर मुहर लग चुकी है. इसी के साथ ये दावा भी किया जा रहा है कि अय्यर शनिवार को सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग में भी अहम जिम्मेदारी निभाएंगे. इस मीटिंग में आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे और एशियन गेम्स के लिए टीम का चयन किया जाएगा. अय्यर की मीटिंग में शामिल होने से तय है कि टीम में और भी कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. गंभीर-अय्यर की जोड़ी पहले भी कमाल कर चुकी हैं.
तिलक वर्मा को मिलेगी उपकप्तानी
समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाने के साथ-साथ तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाने पर भी चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर, हेड कोच गौतम गंभीर और चयन समिति में सहमति बन चुकी है.
श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया के लिए साल 2017 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था और साल 2023 में आखिरी बार टीम इंडिया की जर्सी में टी20 खेलते हुए नजर आए थे. उन्होंने अपनी कप्तानी में पंजाब की टीम को नई बुलंदियों पर पहुंचाया है. देखना दिलचस्प होगा की उनकी कप्तानी में टीम इंडिया में किन खिलाड़ियों को मौका मिलता है और आगामी दौरों के लिए कैसी टीम चुनी जाती है.
ये भी पढ़िए- PAK vs AUS: सीरीज जीत के बाद भी इन 3 खिलाड़ियों की होगी पाकिस्तान ODI टीम से छुट्टी! बुरी तरह रहे फ्लॉप
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
47 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines