हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NED: बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने बिखेरी चमक, भारत ने नीदरलैंड को 160 रन से पीटा, लीग चरण में रही अजेय

वर्ल्ड कप 2023 का 45वां मुकाबला 12 नवंबर को भारत और नीदरलैंड के बीच बेंगलुरु में खेला गया। इस मैच में ब्लू टीम को 160 रन से जीत मिली।

विज्ञापन
Team India

ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 45वां मुकाबला 12 नवंबर को भारत और नीदरलैंड के बीच बेंगलुरु स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भी भारतीय टीम बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 160 रन से जीत हासिल करने में कामयाब रही। ब्लू टीम द्वारा दिए गए 411 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विपक्षी टीम ने 47.5 ओवरों में 250 रन पर अपने सभी विकेट खो दिए। इस तरह लीग चरण में रोहित एंड कंपनी अपने सभी मुकाबलों में जीत हासिल करने में कामयाब रही।

तेजा निदामनुरु रहे नीदरलैंड के सर्वोच्च स्कोरर:

लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड के लिए तेजा निदामनुरु ने सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 54 रन की सर्वाधिक पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से छह छक्के और एक चौका निकला। तेजा के बाद टीम के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट रहे। एंगेलब्रेक्ट चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 45 रन बनाने में कामयाब रहे। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कॉलिन एकरमैन ने तीसरे क्रम पर खेलते हुए 35 रन का योगदान दिया।

यह भी पढ़ें- VIDEO: कोहली ने एडवर्ड्स का किया शिकार, भरी हुंकार तो अनुष्का भी आ गईं जोश में, मजेदार रिएक्शन हुआ वायरल

विज्ञापन

बुमराह, कुलदीप, सिराज और जडेजा ने चटकाए दो-दो विकेट:

भारत की तरफ से इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा क्रमशः दो-दो विकेट चटकाने में कामयाब रहे। इसके अलावा विराट कोहली और रोहित शर्मा ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की। शमी को आज कोई सफलता हाथ नहीं लगी। उन्होंने कुल छह ओवरों की गेंदबाजी की। इस बीच 6.83 की इकोनॉमी से 41 रन खर्च किए।

410 रन बनाने में कामयाब हुई थी टीम इंडिया:

इससे पहले बेंगलुरु में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 410 रन बनाने में कामयाब हुई थी। टीम के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर ने 94 गेंद में 128 रन की सर्वाधिक नाबाद शतकीय पारी खेली थी।

विज्ञापन

उनके अलावा पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल ने 64 गेंद में 102 रन का योगदान दिया। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कैप्टन रोहित शर्मा (61), शुभमन गिल (51) और विराट कोहली (51) अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे।

नीदरलैंड के लिए बास डी लीडे रहे सबसे सफल गेंदबाज:

भारत के खिलाफ नीदरलैंड के लिए सबसे सफल गेंदबाज बास डी लीडे रहे। उन्होंने अपनी टीम के लिए 10 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 82 रन खर्च कर सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की। उनके अलावा रूलोफ वान डेर मेरवे और पॉल वैन मीकेरेन ने क्रमशः एक-एक विकेट चटकाए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola