हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shreyas Iyer: बुरी तरह दर्द से जूझ रहे हैं श्रेयस अय्यर, शेयर की ये फोटो

विज्ञापन

नई दिल्ली: टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इस समय राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैब से गुजर रहे हैं। मध्य क्रम के स्टार को हिप इंजरी के कारण भारत-न्यूजीलैंड एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर कर दिया गया था। अब अय्यर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें उनकी चोट का इलाज हो रहा है। श्रेयस अय्यर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की। इस स्टोरी में श्रेयस एक पिन से अपनी चोट का इलाज करवाते नजर आ रहे हैं। इलाज के दौरान डॉक्टर श्रेयस के हाथ में पिन लगाते हैं। इस दौरान अय्यर तेज दर्द से परेशान नजर आ रहे हैं। अय्यर ने पोस्ट को कैप्शन दिया: “मेरा सबसे बुरा सपना।”

और पढ़िए – ची में अचानक टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम पहुंचे MS Dhoni, देखें वीडियो

Shreyas Iyer

विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ आए थे नजर

हाल ही श्रेयस अय्यर श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में नजर आए थे। जहां उन्होंने तीन मैचों में 38, 28 और 28 रनों की पारी खेली। इससे पहले वह बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी सामने आए थे। श्रेयस के सामने अगली सबसे बड़ी चुनौती भारत-ऑस्ट्रेलिया गावस्कर-बॉर्डर टेस्ट सीरीज है। दोनों देशों के बीच छह साल बाद भारतीय सरजमीं पर होने वाली इस टेस्ट सीरीज का सभी को इंतजार है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को कंगारुओं को 3-1 से हराना होगा।

और पढ़िए – भीड़ ने पुकारा- हमारी भाभी कैसी हो…विराट कोहली ने शुभमन गिल के जमकर ले लिए मजे, देखें वीडियो

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कर सकते हैं वापसी

इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत के हाथों उसके घर में लगातार दो बार टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में कंगारू इस हार का बदला लेने के लिए बेताब हैं। टेस्ट की तैयारियों को देखते हुए विराट कोहली और रोहित शर्मा पहले ही भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से हट गए हैं। खेल के सबसे लंबे प्रारूप में श्रेयस की भूमिका काफी अहम रहने वाली है।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola