Shreyas Iyer Injury Update: श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में कैच पकड़ते हुए बुरी तरह चोट लगी थी. बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया और पता चला कि इंटरनल ब्लीडिंग के कारण उनकी हालत खराब हो गई थी. वो अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं लेकिन अभी टीम इंडिया में उनकी वापसी बहुत ज्यादा मुश्किल है. वो वनडे में टीम का अहम हिस्सा हैं और फैंस उन्हें टी20 टीम में भी देखना चाहते थे. अब खबर आ रही है कि अय्यर आने वाली सीरीज, टी20 वर्ल्ड कप और IPL से भी बाहर हो सकते हैं.
श्रेयस अय्यर का हुआ टेस्ट
जागरण ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि श्रेयस अय्यर का घर पर यूएसजी टेस्ट किया गया और रिपोर्ट को डॉक्टर दिनशा पार्डीवाला के पास भेजा गया. अय्यर के स्कैन में सुधार नजर आया है लेकिन उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है. दो महीने बाद फिर से यूएसजी टेस्ट होगा और फिर ये तय किया जाएगा कि वो बेंगलुरु में मौजूद CoE में रिहैब की प्रक्रिया शुरू कर पाएंगे, या नहीं.
ये भी पढ़ें:- शार्दुल ठाकुर बने कप्तान, सूर्या को भी मिली जगह, बड़े टूर्नामेंट के लिए हुआ टीम का ऐलान
अय्यर मिस करेंगे साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड सीरीज
साउथ अफ्रीका के खिलाफ 30 नवंबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है और रिपोर्ट में बताया गया है कि अय्यर ये श्रृंखला मिस करने वाले हैं. वो न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी में होने वाली वनडे श्रृंखला भी नहीं खेल पाएंगे. जनवरी में उनके रिहैब की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. IPL 2025 में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद फैंस उन्हें टी20 टीम में भी देखना चाहते थे. अय्यर अगर वनडे में अच्छा प्रदर्शन जारी रखते, तो टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड में भी उन्हें जगह मिल जाती. हालांकि, अब चोट के चलते उनका टी20 वर्ल्ड कप खेलने का सपना भी अधूरा रह जाएगा.
IPL से पहले श्रेयस का फिट होना मुश्किल
श्रेयस अय्यर की सीप्लीन (तिल्ली) चोट काफी गंभीर है और उन्हें अभी ऐसी एक्सरसाइज करने से भी मना कर दिया गया है. IPL से पहले उनका फिट होना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है. रिपोर्ट में बताया गया है कि वो शुरुआती कुछ मैच मिस भी कर सकते हैं. अगर पूरी तरह फिट नहीं हुए, तो शायद पूरा IPL 2026 मिस कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: दूसरे टेस्ट के लिए ICC ने तोड़ा सालों पुराना नियम, इस कारण पहली बार जल्दी हो रहा टी ब्रेक
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
26 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
56 mins agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
56 mins agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
1 hr agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines