IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज में अब तक तीन मैच खेले गए हैं. भारत ने 2 मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज ने 1 मैच अपने नाम किया है. भारतीय टीम सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा मैच इंदौर में खेला गया था. इस मैच को टीम इंडिया ने 14 रनों से जीता था. इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया था.
श्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड
श्रेयस अय्यर अब टी-20 क्रिकेट के इतिहास में अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा बार 200 या उससे अधिक रन बनाने वाली टीमों के कप्तानों की लिस्ट में नंबर-1 पर पहुंच गए हैं. ये आंकड़े भारतीय टीम और आईपीएल के भी हैं. श्रेयस ने 133 टी-20 मैच में कप्तानी की है. इस दौरान 37 बार उनकी टीम ने टी-20 में 200 या उससे अधिक रन बनाए हैं. इस लिस्ट में एमएस धोनी अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं. उनकी कप्तानी में 36 बार टीम ने 200 या उससे अधिक रन बनाए हैं. धोनी ने कुल 331 मैचों में कप्तानी की.
लिस्ट में तीसरा स्थान विराट कोहली का है. विराट कोहली ने 193 मैच में कप्तानी की है और टीम ने कुल 29 बार 200 या उससे अधिक रन बनाए हैं. वहीं, फाफ डु प्लेसिस 27 और रोहित शर्मा की कप्तानी में कुल 25 बार टीम ने टी-20 में 200 या उससे अधिक रन बनाए हैं.
T20 कप्तानी में सबसे ज्यादा 200+ स्कोर
37 बार – श्रेयस अय्यर (133 मैच)
36 बार – एमएस धोनी (331 मैच)
29 बार – विराट कोहली (193 मैच)
27 बार – फाफ डु प्लेसिस (235 मैच)
25 बार – रोहित शर्मा (225 मैच)
श्रेयस अय्यर की शानदार कप्तानी
श्रेयस अय्यर इस साल ही भारत के कप्तान बने थे. उनकी कप्तानी में भारत को पहली सीरीज में आयरलैंड के खिलाफ हार मिली थी. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन फिर भारत ने शानदार प्रदर्शन किया. इसके बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज अपने नाम की. फिर भारत ने अफगानिस्तान को 3-0 से हराया. इसके बाद भारत ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान को फाइनल में हराते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. अब भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ भी खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर चुकी है.
संबंधित खबरें
अभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
57 mins agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
1 hr agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
3 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
5 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
5 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
6 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines