Shreyas Iyer: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए चौथे टी-20 मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा. वेस्टइंडीज ने शानदार बल्लेबाजी की और बाद में बेहतरीन गेंदबाजी से मैच का पासा पलट दिया. वेस्टइंडीज की ओर से कप्तान शाई होप ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने शतकीय पारी खेली. इसके अलावा भारत की ओर से संजू सैमसन ने अर्धशतक जमाया. 5 मैचों की खेली जा रही टी-20 सीरीज 2-2 से बराबर हो गई. हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने बड़ा बयान दिया है.
श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
हार के बाद श्रेयस अय्यर ने ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए कहा “मुझे लगता है कि हमने अपनी लाइन लेंथ को ठीक से नहीं समझा और देखिए, 250 रनों का पीछा करते समय आपको एक निश्चित पैटर्न में खेलना होता है. इसलिए मुझे लक्ष्य का पीछा करने का हमारा तरीका पसंद आया, लेकिन दुर्भाग्य से हम गेंदबाजी में अपनी योजनाओं को ठीक से लागू नहीं कर पाए और यहीं पर हम थोड़ा पीछे रह गए. बस उन्होंने अपनी योजना को अच्छे से लागू किया और पिच थोड़ी ऑफ थी.”
ऐसा था मैच का हाल
वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 247/3 रन बनाए थे. वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान शाई होप ने बनाए. उन्होंने 50 गेंदों में 102 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा शेरफेन रदरफोर्ड ने 26 गेंदों में 49 रन बनाए थे. वहीं, शिमरोन हेटमायर के बल्ले से 12 गेंदों में 33 रन निकले थे.
लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी भारतीय टीम 19.3 ओवर में ही 223 रनों पर सिमट गई. भारत की ओर से संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 23 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 29 रन बनाए थे. वहीं, तिलक वर्मा ने भी 25 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली, जबकि नितीश कुमार रेड्डी ने भी 20 गेंदों में 41 रन बनाए थे. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका और वेस्टइंडीज ने 24 रनों से मुकाबला जीत लिया. 5 मैचों की खेली जा रही टी-20 सीरीज अब 2-2 से बराबर हो गई है.
संबंधित खबरें
अग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
14 mins agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
15 mins agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
54 mins agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
1 hr agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
2 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
2 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
3 hrs agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
3 hrs agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines