हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

टीम इंडिया में वापसी के बाद श्रेयस अय्यर को मिली 'कप्तानी', इस टूर्नामेंट में निभाएंगे अहम जिम्मेदारी!

Shreyas Iyer Names Captain Mumbai: श्रेयस अय्यर की टीम इंडिया में वापसी हो गई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज श्रेयस खेलते हुए नजर आएंगे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे श्रृंखला में अय्यर को चोट आई थी. अब टीम इंडिया की जर्सी में वापसी करने से पहले वो विजय हजारे ट्रॉफी में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे.

विज्ञापन
श्रेयस अय्यर बने मुंबई के कप्तान

Shreyas Iyer Names Captain Mumbai: न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए हाल ही में टीम इंडिया का ऐलान हुआ. भारत के उपकप्तान श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हो गई. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में चोटिल होने के बाद वो रिकवरी कर रहे थे और उन्होंने साउथ अफ्रीका दौरा मिस किया था. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उन्हें दोबारा टीम में जगह मिली है. कमबैक के बाद अय्यर के लिए एक और खुशखबरी आई है. वो विजय हजारे ट्रॉफी के अगले दो मैचों में मुंबई की कप्तानी करने वाले हैं.

श्रेयस अय्यर करेंगे विजय हजारे ट्रॉफी में कप्तानी

मुंबई के कप्तान शार्दुल ठाकुर को पिंडली में चोट आई है और इसी कारण वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए. उनकी जगह अब अय्यर लीग स्टेज के मैचों में कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे. MCA सचिव डॉक्टर उन्मेश खानविलकर ने अपनी स्टेटमेंट में कहा, ‘मुंबई क्रिकेट असोसिएशन को ये ऐलान करने में खुश हो रही है कि श्रेयस अय्यर विजय हजारे ट्रॉफी के बचे हुए लीग स्टेज के मैचों में मुंबई की सीनियर मेंस टीम की कप्तानी करेंगे. अय्यर, शार्दुल की जगह लेंगे, जो टूर्नामेंट से चोट के कारण बाहर हो गए हैं और अब सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं हैं.’

ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश में IPL पर लगा ‘बैन’, मुस्तफिजुर रहमान को KKR से निकाले जाने के बाद सरकार ने उठाया सख्त कदम

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर कब-कब खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी के मैच?

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 सीजन में मुंबई के अगले दो मैच हिमाचल प्रदेश और पंजाब के खिलाफ होने वाले हैं. 6 जनवरी को हिमाचल और मुंबई के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मैच होगा. ये अय्यर का VHT में कमबैक मैच रहने वाला है. उनका दूसरा मुकाबला पंजाब के खिलाफ 8 जनवरी को आने वाला है. यह लीग स्टेज में मुंबई का आखिरी मैच होगा.

फिटनेस सही रही, तो टीम इंडिया से जुड़ेंगे अय्यर

श्रेयस अय्यर की भले ही टीम इंडिया के स्क्वाड में वापसी हो गई है लेकिन फिटनेस अभी भी बड़ा सवाल है. अगर BCCI CoE से उन्हें अनुमति नहीं मिलती है, तो वो वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ की एंट्री हो सकती है. हालांकि, अय्यर घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं और वो यहां अपनी मैच फिटनेस साबित कर न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में तीन महीने बाद आखिर वापसी कर सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- फैंस की बदतमीजी पर फूटा रोहित शर्मा का गुस्सा, वायरल VIDEO में ‘हिटमैन’ ने ऐसे दी चेतावनी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola