Team India Squad T20 Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम के स्क्वॉड में बड़ा बदलाव किया गया है. वॉशिंगटन सुंदर इंजरी की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. वहीं, श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई की टीम में एंट्री हुई है. अय्यर को तिलक की जगह पर टीम में शामिल किया गया है, जबकि बिश्नोई को सुंदर के स्थान पर टीम में मौका मिला है. टी-20 सीरीज का आगाज 21 जनवरी से होना है.
टीम इंडिया के स्क्वॉड में हुआ बदलाव
न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव किया गया है. तिलक वर्मा शुरुआत तीन मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. तिलक की जगह पर स्क्वॉड में श्रेयस अय्यर को शामिल किया गया है. वहीं, इंजरी की वजह से वॉशिंगटन सुंदर पूरी सीरीज में उपलब्ध नहीं होंगे.
सुंदर के स्थान पर रवि बिश्नोई को टीम में जोड़ा गया है. अय्यर वनडे सीरीज के पहले मैच में अच्छी लय में दिखाई दिए थे और उन्होंने 49 रनों की दमदार पारी खेली थी। वहीं, घरेलू सरजमीं पर टी-20 सीरीज को देखते हुए बिश्नोई को टीम में जगह दी गई है.
टी-20 सीरीज का शेड्यूल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत 21 जनवरी से होनी है, जिसका पहला मुकाबला नागपुर में खेला जाना है. इसके बाद दूसरे टी-20 मैच की मेजबानी रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम करेगा, जो 23 जनवरी को खेला जाना है. तीसरा टी-20 मैच 25 जनवरी को गुवाहाटी में खेला जाना है. वहीं, चौथे मुकाबला 28 जनवरी को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. सीरीज के पांचवें और आखिरी मैच की मेजबानी तिरुवनंतपुरम करेगा.
टीम इंडिया का टी-20 सीरीज के लिए नया स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर (पहले तीन मैचों के लिए), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन, रवि बिश्नोई.
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
2 mins agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
24 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
35 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
41 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines