Shreyas Iyer Spleen Injury: श्रेयस अय्यर स्प्लीन इंजरी के कारण सिडनी के अस्पताल में भर्ती हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे में एलेक्स कैरी का कैच पकड़ते हुए अय्यर चोटिल हो गए. इसी वजह से वो मैदान के बाहर हुए. इंटरनल ब्लीडिंग के कारण अय्यर की हालत बिगड़ गई थी और उन्हें ICU में भर्ती होना पड़ा. अभी अय्यर बाहर आ चुके हैं और अस्पताल में रिकवर कर रहे हैं. स्प्लीन इंजरी काफी घातक होती है और पहले भी कई सारे प्लेयर्स भी इस जानलेवा चोट के चलते बाहर रहे हैं.
स्प्लीन इंजरी का शिकार होने वाले सातवें खिलाड़ी हैं अय्यर
श्रेयस अय्यर की स्प्लीन (तिल्ली) इंजरी काफी रेयर और जानलेवा है. खिलाड़ियों को इसी के चलते कुछ महीनों और सालों तक भी बाहर रहना पड़ा है. अय्यर के पहले भी कई सारे खिलाड़ी चोटिल हुए हैं.
एली मैक्सवेल: स्कॉटिश फुटबॉलर एली मैक्सवेल को 1991 स्कॉटिश कप फाइनल में स्प्लीन इंजरी हो गई थी और वो 9 दिनों तक अस्पताल में रहे. उन्हें सर्जरी करानी पड़ी और लंबे समय तक उनकी रिकवरी चली.
जेसन विटेन: रग्बी खिलाड़ी जेसन विटेन 2012 में तिल्ली की चोट के चलते बाहर हुए थे और इंटरनल ब्लीडिंग के उन्हें कुछ मैच मिस करने पड़े थे.
शॉन एवरी: न्यूयॉर्क रेंजर्स के आईस हॉकी फॉरवर्ड शॉन एवरी को 2008 में खेलते समय तिल्ली में चीरा लगा था. हालांकि, उन्हें सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी और वो उस सीजन के बाद ठीक हो गए.
ये भी पढ़ें:- ‘एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे’, ऑस्ट्रेलिया में तबाही मचाने के बाद रोहित शर्मा की भारत वापसी, फैंस को ऐसे दिया तोहफा
क्रिस सिम्स: टैम्पा बे बुकानेर्स टीम के क्वार्टरबैक क्रिस सिम्स की 2006 में स्प्लीन फट गई थी और इसी कारण उनकी सर्जरी हुई. वो कुछ हफ्तों के आराम के बाद मैदान पर लौट गए थे.
मैट हेन्विक: आईस हॉकी डिफेंडर मैट हेन्विक की 2009 में मॉन्ट्रियल के खिलाफ एक मैच के दौरान तिल्ली फट गई थी और उन्हें सर्जरी की जरूरत पड़ी थी. उन्हें रिकवर होने में दो साल लगे थे और 2011 में वो पूरी तरह ठीक हुए थे.
डेविड डाल: कोलोराडो रॉकीज के बेसबॉल आउटफील्डर डेविड डाल 2008 में स्प्लीन इंजरी का शिकार हुए थे और उन्हें सर्जरी की जरूरत पड़ी थी. कुछ समय तक आराम करने के बाद वो ठीक हो गए थे.
कब तक श्रेयस अय्यर की होगी वापसी?
स्प्लीन इंजरी का शिकार हुए पिछले कुछ खिलाड़ियों के इतिहास पर नजर डालें, तो उन्हें ठीक होने के लिए महीने से लेकर साल तक लगे हैं. क्रिस सिम्स और जेसन विटेन जैसे खिलाड़ी जहां कुछ हफ्तों बाद ही मैदान पर वापस आ गए, वहीं मैट हेन्विक को ठीक होने में लगभग दो साल का समय लगा. श्रेयस अय्यर की चोट कितनी सीरियस है, इस चीज का खुलासा अब तक नहीं हुआ है. हालांकि, ये मानकर चल सकते हैं कि उन्हें कुछ महीनों तक तो जरूर ब्रेक लेना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: जोश हेजलवुड की ‘हेकड़ी’ निकालने के लिए तैयार टीम इंडिया का ये तूफानी बल्लेबाज! पूर्व कोच का दावा
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines