हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, एशियन गेम्स से पहले फिट हुईं स्टार स्पिनर श्रेयंका पाटिल

Shreyanka Patil Fit: श्रेयंका पाटिल चोटिल होने के कारण वुमेंस एशिया कप नहीं खेल पाई थीं. हालांकि, अब एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी सामने आई है. पाटिल खेलने के फिट हो गई हैं.

विज्ञापन
स्टार गेंदबाज श्रेयंका पाटिल हुईं फिट (Image: ANI)

Shreyanka Patil Fit: एशियन गेम्स 2026 से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. 24 वर्षीय स्पिन गेंदबाज श्रेयंका पाटिल चोटिल होने के कारण बाहर चल रही थीं, लेकिन एशियन गेम्स में होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए वह फिट हो गई हैं. पाटिल के कोच अर्जुन देव ने फैंस को यह खुशखबरी दी. श्रेयंका भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं लेकिन चोट उनके लिए बड़ी समस्या रही है. अब वह एशियन गेम्स 2026 के जरिए मैदान पर अपना कमबैक कर सकती हैं.

श्रेयंका पाटिल हुईं फिट

वुमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान श्रेयंका पाटिल को टखने में चोट आई थी. इसी वजह से वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई थीं. अब इंडिया टुडे से बात करते हुए श्रेयंका के कोच अर्जुन देव ने बताया कि पाटिल फिट हो गई हैं और टीम इंडिया के साथ रवाना हो गई हैं. उन्होंने कहा, ‘हां, वह (श्रेयंका पाटिल) जापान के लिए निकल चुकी हैं.’ श्रेयंका को BCCI ने एशियन गेम्स के लिए स्क्वाड में जगह दी थी, लेकिन फिटनेस के आधार पर ही उन्हें हिस्सा लेने का मौका मिलता. पाटिल फिट हो गई हैं, इसी वजह से उन्हें एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया के साथ भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें:- वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं वापसी, गंभीर-अगरकर देंगे टीम इंडिया में मौका?

विज्ञापन

वुमेंस एशिया कप नहीं खेल पाईं प्रेमा रावत

श्रेयंका पाटिल को वुमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड के खिलाफ 17 जून को चोट लगी थी. वह फील्डिंग करते हुए कैच लेने के चक्कर में अपने दाएं टखने को चोटिल करा बैठीं. इसी वजह से वह मैदान से बाहर हो गईं और फिर उन्हें T20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया. उनकी जगह स्क्वाड में लेग स्पिनर प्रेमा रावत को शामिल किया गया था.

वुमेंस एशिया कप 2026 के लिए श्रेयंका पाटिल को स्क्वाड में जगह मिली थी, लेकिन वह फिट नहीं हो पाईं. उनकी जगह भी प्रेमा रावत को टीम में जगह मिली थी. हालांकि, रावत एशियन गेम्स में नहीं जाएंगी, क्योंकि अब श्रेयंका खेलने के लिए तैयार हो गई हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया कब खेलेगी एशियन गेम्स में अपना पहला मैच?

एशियन गेम्स 2022 में टीम इंडिया ने वुमेंस क्रिकेट प्रतियोगिता जीती थी. अब उनका लक्ष्य एक बार फिर से गोल्ड मेडल जीतना है. भारतीय टीम का एशियन गेम्स 2026 में पहला मैच 18 सितंबर को जापान के खिलाफ होगा. विजेता टीम की सीधे सेमीफाइनल में एंट्री होगी. निषिन, जापान के आईची प्रिफेक्चरल कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत के सभी मैच खेले जाएंगे. भारतीय महिला टीम फिर से गोल्ड मेडल जीतने की दावेदार नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें:- चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की विदाई तय! आज आखिरी बार कर सकते हैं टीम इंडिया का सिलेक्शन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola