Shoaib Malik Fixing Allegations BPL Update: पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक पर हाल ही में बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) के दौरान फिक्सिंग के आरोप लगे थे। दरअसल एक मैच में शोएब ने अपनी फ्रेंचाइजी फॉर्च्यून बारिशल के लिए खेलते हुए एक ही ओवर में तीन नो बॉल फेंकी थीं। उसके बाद उन्हें बांग्लादेश वापस छोड़कर दुबई लौटना पड़ा था। यही कारण है कि अटकलें लगने लगी थीं कि फ्रेंचाइजी ने उनका कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया और उनके ऊपर फिक्सिंग जैसे आरोप लगने लगे। हालांकि, इसके बाद फ्रेंचाइजी के मालिक ने खुद वीडियो जारी कर इसे अफवाह बताया था। मलिक ने भी इस वीडियो को शेयर कर फिक्सिंग के आरोप को नकारा था।
फ्रेंचाइजी ने दिया नया अपडेट!
अब इस मामले पर नया अपडेट सामने आया है। ताजा अपडेट के मुताबिक शोएब मलिक अपनी फ्रेंचाइजी फॉर्च्यून बारिशल के साथ 2 फरवरी को दोबारा जुड़ जाएंगे। वह 3 फरवरी को सिल्हट लेग में टीम के अगले मुकाबले के लिए उपलब्ध होंगे। उनकी टीम खुलना टाइगर्स का सामना करेगी। अभी तक मलिक ने इस टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन में तीन पारियां खेलीं और क्रमश: 7, 5 नाबाद और 17 नाबाद रन बनाए। जबकि पहले दोनों मुकाबलों में उन्होंने एक-एक ओवर फेंका लेकिन विकेट नहीं ले पाए।
गौरतलब है कि बीपीएल 2024 में मलिक ने आखिरी मुकाबला भी खुलना टाइगर्स के खिलाफ ही खेला थआ। उन्होंने उस मैच में एक ओवर में 18 रन लुटाए थे और एक ही ओवर में तीन नो बॉल फेंकते हुए 18 रन लुटा दिए थे। इस मैच में उनकी टीम 187 रन का स्कोर नहीं डिफेंड कर पाई और हार गई थी। इसी के बाद उनके ऊपर फिक्सिंग के आरोप लगे थे।
शोएब ने बनाया था शर्मनाक रिकॉर्ड
शोएब मलिक एक मैच के एक ओवर में तीन नो बॉल फेंक कर अपने नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी जोड़ चुके थे। वह इसी के साथ टी20 क्रिकेट में एक ओवर में तीन फ्रंट फुट नो बॉल डालने वाले पहले स्पिनर बने थे। जबकि ओवरऑल बात करें तो सीपीएल 2014 के एक मुकाबले में Miguel Cummins ने एक ओवर में पांच फ्रंट फुट नो बॉल फेंकी थीं। लेकिन वह तेज गेंदबाज थे।
यह भी पढ़ें- Musheer Khan Helicopter Shot: क्या धोनी से बेहतर था मुशीर खान का हेलीकॉप्टर शॉट? Video देख आपको क्या लगा
यह भी पढ़ें- Sarfaraz Khan or Rajat Patidar: सरफराज खान या रजत पाटीदार एक को मिलेगा डेब्यू का मौका! कोच ने दिए संकेत
संबंधित खबरें
250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
32 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
2 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
3 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
11 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
12 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
13 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines