Shoaib Akhtar: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर किसी न किसी वजह से विवादों में बने रहते हैं। अब उन्होंने लाइव टीवी शो पर अपने ही साथी खिलाड़ी का मजाक उड़ा दिया। जिसका वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Akhtar ने उड़ाया Akmal का मजाक
इस बार शोएब अख्तर ने अपने ही साथी खिलाड़ी पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल की अंग्रेजी का मजाक उड़ाया है। एक टीवी शो के दौरान कामरान लाइव शो में बैठे थे, जबकि शोएब अख्तर फोन पर एंकर से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कामरान हमारे मैच विनर खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन उनको पता होना चाहिए कि सकरीन नहीं होता स्क्रीन होता है’। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।
और पढ़िए – Danushka Gunathilaka को मिली बड़ी राहत, इन चीजों के इस्तेमाल पर हटी रोक
फैंस ने जताया गुस्सा
हालांकि शोएब अख्तर के इस बयान पर फैंस ने उनको ही जमकर खरी खोटी सुनाई। कई यूजर्स ने लिखा कि आप खुद भी विराट कोहली को वराट कोहली बोलते हैं। आप किसी को कुछ सिखाएंगे तो आप खुद सीखिए। इसके अलावा अन्य कई यूजर्स ने भी शोएब अख्तर के इस बयान पर नाराजगी जताई।
और पढ़िए – ‘इस साल कुछ बड़ा होगा’, वनडे टीम में शामिल होने के बाद गरजे मैक्सवेल
बाबर आजम का भी उड़ा चुके हैं मजाक
बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब शोएब अख्तर ने इस तरह से अपने साथी खिलाड़ियों का मजाक उड़ाया हो, इससे पहले भी उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की अंग्रेजी का मजाक उड़ाया था। ऐसे में अब अख्तर का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शोएब अख्तर इसके अलावा भी अपने कई बायनों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
22 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
50 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines