Shoaib Akhtar Speech on Handshake: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से रौंद डाला। मैच खत्म होने के बाद भारतीय प्लेयर्स सीधा ड्रेसिंग रूम की तरफ चले गए और उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हैंडशेक करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ का एक मेंबर ड्रेसिंग रूम का गेट बंद करता हुआ नजर आया। भारतीय टीम के इस ‘बायकॉट’ से पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को जमकर मिर्ची लगी है। अख्तर का कहना है कि यह काफी निराशाजनक है और मुझे नहीं पता है कि इस पर क्या बोलना चाहिए। पूर्व फास्ट बॉलर ने कहना है कि लड़ाई-झगड़े घर में भी होते रहते हैं और क्रिकेट को राजनीति से दूर रखना चाहिए।
हैंडशेक विवाद पर अख्तर का बड़ा बयान
शोएब अख्तर ने पाकिस्तान के एक शो पर बातचीत करते हुए कहा, “मेरे पास बोलने के लिए शब्द नहीं हैं। यह देखना काफी निराशाजनक था और मुझे नहीं पता कि इस पर क्या कहना चाहिए। टीम इंडिया को सलाम। चीजों को राजनीतिक रूप मत दीजिए। क्रिकेट मैच है इसको पॉलिटिकल मत बनाओ। हमने आपके लिए अच्छी स्टेटमेंट दी है। हम बहुत कुछ बोल सकते है। होते रहते हैं लड़ाई-झगड़े, घर में भी हो जाती है। भूल जाइए और आगे बढ़िए। यह क्रिकेट का खेल है, हाथ मिलाइए और ग्रेस दिखाइए।”
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: ‘पहली बॉल से शाहिद अफरीदी बनना छोड़ दो’, करारी हार के बाद अपनी ही टीम पर भड़का पूर्व पाकिस्तानी कप्तान
पाकिस्तान ने की शिकायत
शोएब अख्तर ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा के पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में शामिल नहीं होने के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा, “ठीक किया सलमान आगा ने कि वह पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में नहीं गया।” पाकिस्तान ने भारतीय टीम के हैंडशेक ना करने के बर्ताव को लेकर शिकायत भी की है। पड़ोसी मुल्क ने सूर्या एंड कंपनी के बर्ताव को खेल भावना के खिलाफ बताया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “टीम मैनेजर नवीद चीमा ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों द्वारा हाथ नहीं मिलाए जाने वाले बर्ताव का कड़ा विरोध किया है। ये खेल भावना के विरुद्ध है। विरोध के तौर पर हमने हमारे कप्तान को पोस्ट मैच सेरेमनी में नहीं भेजा।”
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK, Asia Cup 2025: पाकिस्तान टीम से सहन नहीं हुई बेइज्जती, ‘नो हैंडशेक’ विवाद पर भारत के खिलाफ कर दी शिकायत
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
43 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
8 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
10 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines