Team India Shoaib Akhtar: एशिया कप 2025 के लिए चुनी गई भारतीय टीम कागज पर काफी मजबूत दिखाई दे रही है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया के पास एक से बढ़कर एक बड़े मैच विनर्स की फौज है। टॉप ऑर्डर में अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन जैसे नाम हैं, तो मिडिल ऑर्डर में तिलक, सूर्या और हार्दिक तबाही मचाने में उस्ताद हैं।
वहीं, टीम का गेंदबाजी अटैक भी कमाल का है, जिसमें बुमराह और अर्शदीप के साथ कुलदीप-वरुण की स्पिन जोड़ी मौजूद है। हालांकि, पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर का कहना है इतने सारे मैच विनर्स का एक ही टीम में होना भारतीय टीम के लिए सिरदर्द साबित हो सकता है।
टीम इंडिया का बड़ा सिरदर्द
शोएब अख्तर ने आउटसाइड एज यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए माजाकिया अंदाज में कहा कि टीम इंडिया के पास इतने सारे मैच विनर्स हैं ऐसे में उनके सामने सबसे बड़ा सिरदर्द यह होगा कि वह किसे प्लेइंग 11 से बाहर रखेंगे।
पूर्व फास्ट बॉलर ने जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, रिंकू सिंह और शिवम दुबे का नाम लेते हुए कहा कि इस टीम में एक से बढ़कर एक स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं। अख्तर ने कहा कि अगर यूएई की टीम भारत के खिलाफ अगर कम अंतर से भी हारती है, तो यह भी उनके लिए जीत के बराबर ही होगा।
14 सितंबर को होनी है भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होनी है। माना जा रहा है कि यह दोनों टीमें टूर्नामेंट में दो से तीन बार भिड़ती हुई दिखाई दे सकती हैं। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान अब तक कुल 19 बार एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरे हैं। इस दौरान दोनों टीमों के बीच कुल 19 मैच खेले गए हैं, जिसमें से टीम इंडिया ने 10 मैचों में मैदान मारा है, जबकि 6 मैचों में जीत पड़ोसी मुल्क के हाथ लगी है।
संबंधित खबरें
रसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
23 mins agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
37 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
3 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
3 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
4 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
5 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
5 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines