World Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के मैच के बाद से लगातार पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों की प्रतिक्रियाएं चर्चा में हैं। खासतौर से रावलपिंडी एक्सप्रेस नाम से मशहूर शोएब अख्तर का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। फिर चाहें शोएब के रिएक्शन हों, सचिन का जवाब हो। अब पाकिस्तान के ही पूर्व क्रिकेटर ने शोएब को एक जवाब दिया है जिस पर हर ओर चर्चा हो रही है। इस पूर्व क्रिकेटर ने यह तक कह दिया कि पाकिस्तान टीम की आग ठंडी हो चुकी है।
क्या था पूरा मामला?
दरअसल शोएब अख्तर ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा था कि, ‘सवा लाख बंदों को अकेले चुप करवाने के लिए फायर (आग) चाहिए होता है। यह सिर्फ तब हो सकता है जब आपके अंदर वो आग हो।’ अख्तर के इस पोस्ट पर पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने जबरदस्त रिप्लाई किया। उनका रिप्लाई अख्तर के इस पोस्ट से ज्यादा वायरल होने लगा। इससे पहले भी कनेरिया पाकिस्तान की टीम को हार के बाद काफी लताड़ चुके थे।
यह भी पढ़ें:- टीम इंडिया का टिकट टू सेमिफाइनल कंफर्म! बस चार जीत और एंट्री पक्की; क्या हैं समीकरण
‘आग ठंडी हो चुकी…’
दानिश कनेरिया ने अख्तर के इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि,’आग ठंडी हो चुकी है। वापस जलाओ शोएब भाई।’ हालांकि अपने इस पोस्ट के बाद कनेरिया ने इमोजी का साइन भी मेंशन किया। उनका यह रिप्लाई मजाकिया अंदाज में था। उन्होंने इस रिप्लाई से सीधा पाकिस्तान की टीम पर निशाना साधा। इससे पहले भी उन्होंने मोहम्मद रिजवान को गाजा के समर्थन में पोस्ट करने पर लताड़ा था।
यह भी पढ़ें:- पाक ऑलराउंडर को अपनी ही टीम पर शक! नहीं मानता सेमीफाइनल में पहुंचने के लायक, कर दी ये भविष्यवाणी
पाकिस्तान की टीम की शुरुआत तो विश्व कप 2023 में शानदार थी। टीम ने पहले नीदरलैंड और फिर श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की थी। लेकिन उसके बाद भारत के खिलाफ पाक टीम चारों खाने चित हो गई। भारतीय गेंदबाजों ने बाबर के बल्लेबाजों को 191 पर समेट दिया। जवाब में टीम इंडिया ने 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया।
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
33 mins agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
1 hr agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
2 hrs agoLIVE: भारत का छठा विकेट गिरा, नीतिश रेड्डी 21 रन बनाकर लौटे पवेलियन
2 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
3 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
3 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
3 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
3 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines