क्या शिवम मावी का 'X' अकाउंट हो गया हैक? मॉडल्स और एक्ट्रेसेस की हॉट तस्वीरें हो रहीं शेयर

Shivam Mavi X Account Hack : क्रिकेटर शिवम मावी के एक्स अकाउंट से दिसंबर के महीने में शेयर की गई मॉडल्स की हॉट तस्वीरें।

Shivam Mavi X Account Hack share actress-models hot pictures

Image Credit: News 24

Shivam Mavi X Account Hack : भारतीय टीम के युवा गेंदबाज शिवम मावी की परेशानी बढ़ती जा रही है क्योंकि उनके एक्स अकाउंट से कई मॉडल्स और एक्ट्रेसेस की हॉट तस्वीरें शेयर की जा रही है। जिसके बाद बड़ा सवाल ये है कि क्या सच में शिवम मावी का एक्स अकाउंट हैक हो गया है? अब फैंस का ध्यान शिवम मावी के एक्स अकाउंट पर जा रहा है जिससे ये तस्वीरें शेयर की जा रही है। इसको लेकर अब सोशल मीडिया पर शिवम मावी को काफी ट्रोल किया जा रहा है। कई यूजर्स अब सोशल मीडिया पर शिवम मावी के एक्स अकाउंट की वीडियो और तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

27 दिसंबर से मावी की प्रोफाइल में देखा गया बदलाव

विज्ञापन

वैसे तो हमेशा ही शिवम मावी के एक्स अकाउंट पर क्रिकेट से जुड़ी वीडियो और तस्वीरें शेयर होती थी। 27 दिसंबर के बाद से अचानक शिवम मावी के अकाउंट से मॉडल्स और कुछ एक्ट्रेसेस की तस्वीरें शेयर होने लगी। जिसके बाद सभी फैंस को लगने लगा कि शायद दिसंबर में शिवम मावी का एक्स अकाउंट हैक हो गया है। शिवम मावी के अकाउंट से बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की भी हॉट तस्वीरें शेयर की गई है। इसके अलावा मृणाल ठाकुर और दिव्यांशा कौशिक की तस्वीरें शिवम मावी के एक्स अकाउंट पर देखी गई।

विज्ञापन

इस घटना को लेकर अभी तक शिवम मावी या उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी पिछली तस्वीरों को देखते हुए फैंस को लग रहा है कि सच में दिसंबर के महीने में उनका अकाउंट हैक हुआ होगा।

विज्ञापन

शिवम मावी के एक्स अकाउंट पर क्रिकेट को लेकर आखिरी पोस्ट 19 दिसंबर की देखी गई है। जिसमें उन्होंने आईपीएल चयन के संबंध में राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला का एक पोस्ट को अपने एक्स अकाउंट पर रीपोस्ट किया था। पोस्ट में विभिन्न फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल मैचों में खेलने के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से चुने गए 11 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा की गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ