IPL 2023: टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी और गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए आईपीएल 2022 बेहद शानदार रहा था। उन्होंने पहली बार कप्तानी करते हुए गुजरात जायंट्स की टीम को चैंपियन बनाया था। पांड्या ने नई टीम के साथ पूरे सीजन शानदार खेला और फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। हार्दिक की कैप्तानी को लेकर अब युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी ने बड़ा बयान दिया है।
शिवम मावी ने की पांड्या की तारीफ
शिवम मावी ने आईपीएल 2023 से पहले कहा कि “मैं गुजरात टाइटन्स के लिए खेलने के लिए बहुत उत्साहित हूं। हार्दिक बहुत कूल कप्तान हैं। वह उन युवाओं का समर्थन करते हैं, जो टीम में नए हैं। टीम का माहौल बहुत अनुकूल है। इसलिए जब कोई युवा ऐसे माहौल में कदम रखता है तो यह उसके लिए अच्छी बात है और वह बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम होता है।’
और पढ़िए – टीम इंडिया में कैसे वापसी करेंगे शिखर धवन? बल्लेबाज ने दिया ये बयान
कप्तान के रूप में पूरा सपोर्ट करते हैं हार्दिक पांड्या
शिव मावी ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में ही टीम इंडिया के लिए टी20 में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। उस वक्त को याद करते हुए मावी ने पांड्या को तारीफ की। मावी ने कहा कि ‘जब मैं पहली बार भारत के लिए उनके नेतृत्व में खेला था, वह बहुत सहायक थे। समर्थन एक बहुत ही महत्वपूर्ण कारक है और अगर कप्तान आपका समर्थन करता है तो यह बहुत अच्छा लगता है। अच्छा माहौल बनाना कप्तान और प्रबंधन के हाथ में है। आप देख सकते हैं कि अगर माहौल अच्छा है तो एक टीम अच्छा प्रदर्शन करती है।’
आशीष नेहरा को लेकर मावी ने कही ये बात
शिव मावी ने गुजराट टाइटन्स के मुख्य कोच आशीष नेहरा की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह एक दोस्त की तरह व्यवहार करते हैं। जो खिलाड़ियों आजादी देता है। मावी ने कहा कि ‘वह हमें मैदान पर हमारे समय का सही उपयोग करने देते हैं और अगर आप आराम चाहते हैं तो वह इसकी अनुमति देंगे। आपको कुछ चाहिए तो आप जा सकते हैं और उससे पूछ सकते हैं। कई बार खिलाड़ियों का मैदान पर अभ्यास करने का मन नहीं करता है। ऐसे में वो हम पर बोझ नहीं डालते, वो माहौल को हल्का रखते हैं।’
6 करोड़ रुपए में बिके थे शिवम मावी
31 मार्च से आईपीएल 2023 शुरू हो रहा है। पहला मैच चेन्नई और गुजरात के बीच ही होना है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम को खेला जाएगा। शिवम मावी यूपी से आते हैं। उन्हें गुजरात की टीम ने आईपीएल नीलामी के दौरान 6 करोड़ रुपए की बड़ी रकम देकर अपने साथ जोड़ा था। वह गेंद और बल्ले से कमाल दिखा सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
23 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
47 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines