Shivam Mavi: आमतौर पर अपनी घातक यॉर्कर और लहराती हुई गेंदों के लिए मशहूर शिवम मावी ने उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग में बल्ले से कोहराम मचा डाला है। काशी रूद्रास की ओर से खेलते हुए शिवम ने सिर्फ 19 गेंदों में अर्धशतक ठोक डाला। शिवम के आगे गोरखपुर लायंस का बॉलिंग अटैक पूरी तरह से बेअसर नजर आया।
257 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए शिवम ने 21 गेंदों पर 54 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 54 में से 36 रन सिक्स छक्कों के दम पर बटोरे। शिवम की आतिशी पारी के चलते काशी रूद्रास की टीम पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 176 रन लगाने में सफल रही।
शिवम मावी ने मचाया धमाल
शिवम मावी जब बल्लेबाजी करने उतरे तो काशी रूद्रास की टीम मुश्किल में थी। टीम के 7 बल्लेबाज सिर्फ 89 के स्कोर पर पवेलियन लौट चुके थे और 100 रनों का आंकड़ा भी पार होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा था। हालांकि, इसके बाद क्रीज पर उतरे शिवम मावी। मैदान पर आने के साथ ही शिवम ने चौके-छक्कों की बरसात कर डाली।
शिवम ने मैदान के चारों कोने में एक से बढ़कर एक शानदार शॉट लगाए। उन्होंने अपना अर्धशतक सिर्फ 19 गेंदों में पूरा किया और विपक्षी टीम के बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ा डालीं। शिवम ने सिर्फ 21 गेंदों का सामना करते हुए 54 रनों की तूफानी इनिंग खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 6 गगनचुंबी सिक्स जमाए।
एक ओवर में जमाए 5 सिक्स
शिवम मावी और शिवा ने पारी के 18वें ओवर में शिवम शर्मा के खिलाफ छक्कों की बरसात कर डाली। दोनों ने मिलकर छह में से पांच गेंदों को डायरेक्ट बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया। शुरुआती तीन गेंदों पर शिवा ने लगातार तीन सिक्स लगाए, जबकि चौथी गेंद पर उन्होंने एक लिया। इसके बाद अगली दो गेंदों पर शिवम ने भी दो सिक्स जमाते हुए ओवर से कुल 31 रन बटोरे।
शिवा ने निभाया शिवम का साथ
शिवम मावी को दूसरे छोर से शिवा सिंह का भी अच्छा साथ मिला। शिवा ने 17 गेंदों का सामना करते हुए 34 रनों की तेज तर्रार इनिंग खेली और वह नाबाद रहे। 200 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए शिवा ने अपनी पारी के दौरान 4 सिक्स लगाए। शिवम-शिवा ने आठवें विकेट के लिए 87 रन जोड़े, जिसके बूते टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 176 रन लगाने में सफल रही।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
30 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines