UPL 2025: उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग के 2025 के दूसरे मैच में काशी रूद्रास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोरखपुर लायंस को 50 रनों से रौंदा। पहले बल्लेबाजी करते हुए काशी रूद्रास की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 176 रन लगाए। इसके जवाब में गोरखपुर की पूरी टीम सिर्फ 126 रन बनाकर ढेर हो गई।
शिवम मावी काशी रूद्रास की जीत के नायक रहे। शिवम ने पहले ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए सिर्फ 21 गेंदों पर 54 रनों की आतिशी पारी खेली। बल्ले से रंग जमाने के बाद शिवम ने गेंद से भी कहर बरपाया और सिर्फ 24 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। अटल बिहारी राय का जादू भी सिर चढ़कर बोला और उन्होंने महज 13 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
गेंद से चमके शिवम-अटल
177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर लायंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सिद्धार्थ यादव बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, तो अंचित महज एक रन बनाकर रनआउट हो गए। आर्यन 17 गेंदें खेलने के बावजूद सिर्फ 12 रन ही बना सके। कप्तान अक्षदीप नाथ ने कुछ दमदार शॉट्स लगाए, लेकिन वह 34 रन बनाकर चलते बने। प्रिंस यादव ने 29 गेंदों में 49 रन ठोके, पर उनको बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका।
गोरखपुर की पूरी टीम देखते ही देखते 126 रनों पर ढेर हो गई। काशी रूद्रास की ओर से गेंदबाजी में अटल बिहारी राय ने कहर बरपाते हुए 4 ओवर में सिर्फ 13 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं, शिवम मावी ने 24 रन देकर तीन विकेट झटके। शिवम-अटल के आगे गोरखपुर लायंस का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया।
बल्ले से भी मचाया शिवम ने धमाल
गेंदबाजी से पहले शिवम मावी ने बल्ले से भी खूब धमाल मचाया। शिवम ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए सिर्फ 19 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। उन्होंने 21 गेंदों पर 54 रनों की विस्फोटक पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 6 गगनचुंबी सिक्स जमाए। वहीं, शिवा ने भी 200 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए सिर्फ 17 गेंदों पर 34 रनों की नाबाद पारी खेली। शिवम-शिवा के बीच हुई 87 रनों की साझेदारी की बदौलत काशी रूद्रास की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 176 रन स्कोर बोर्ड पर लगाने में सफल रही।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
54 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
1 hr agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
2 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
3 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines