IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 13 सितंबर से होने वाला है. दूसरा मैच 15 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि आखिरी मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा. सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. बीसीसीआई ने 1 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान भी कर दिया है. शिवम दुबे को भी भारतीय टी-20 टीम में मौका मिला है. वह अफगानिस्तान के खिलाफ इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं. दुबे अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.
शिवम दुबे के पास सुनहरा मौका
रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में बतौर भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को पीछे छोड़ सकते हैं. फिलहाल वह तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 5 मैच में 7 छक्के जड़े हैं. इस लिस्ट में पहले नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 6 मैच में 11 छक्के जड़े हैं, जबकि विराट कोहली ने 6 मैच में 9 छक्के जड़े हैं. ऐसे में अगर दुबे 3 छक्के अफगानिस्तान के खिलाफ जड़ देते हैं तो वह विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे. अगर वह 4 छक्के जड़ देते हैं तो रोहित शर्मा का रिकॉर्ड टूट जाएगा.
अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 में बतौर भारतीय सबसे ज्यादा छक्के जड़ने की बात करें तो लिस्ट में चौथे नंबर पर रिंकू सिंह हैं. उन्होंने 4 मैच में 6 छक्के जड़े हैं. हालांकि वह अफगानिस्तान सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. पांचवें नंबर पर यशस्वी जायसवाल 3 मैच में 6 छक्कों के साथ विराजमान हैं. केएल राहुल 2 मैच में 4 छक्के के साथ बने हुए हैं. हार्दिक पांड्या 2 मैच में 4 छक्के के साथ सातवें नंबर पर हैं. सूर्यकुमार 4 छक्के के साथ सातवें नंबर पर हैं. आठवें नंबर पर ऋषभ पंत 3 छक्कों के साथ बने हुए हैं. वहीं, दसवें नंबर पर सुरेश रैना 1 छक्के के साथ विराजमान हैं.
अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी
रोहित शर्मा- 11 छक्के (6 मैच)
विराट कोहली- 9 छक्के (6 मैच)
शिवम दुबे- 7 छक्के (5 मैच)
रिंकू सिंह- 6 छक्के (4 मैच)
यशस्वी जायसवाल- 6 छक्के (3 मैच)
केएल राहुल- 4 छक्के (2 मैच)
हार्दिक पांड्या- 4 छक्के (2 मैच)
सूर्यकुमार यादव- 4 छक्के (3 मैच)
ऋषभ पंत- 3 छक्के (3 मैच)
सुरेश रैना- 1 छक्का (2 मैच)
संबंधित खबरें
IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
26 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
44 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines