नई दिल्ली: भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी शिखर धवन हमेशा से ही अपने दिलदार स्वरुप और टीम के प्रति अपने समर्पण को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। वे इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और उनकी जगह भारत की तरफ से शुभमन गिल ओपनिंग कर रहे हैं। लेकिन इस बात का उन्हें कोई मलाल नहीं हैं। उनके मुताबिक अगर वे सिलेक्टर होते तो खुद से पहले गिल का ओपनर के तौर पर चयन करते।
सिलेक्टर होते धवन तो ओपनर के तौर पर किस खिलाड़ी का करते चयन?
दरअसल शिखर धवन से एक कार्यक्रम के दौरान पूछा गया कि अगर वो भारतीय टीम के सेलेक्टर होते तो सलामी बल्लेबाज के तौर पर किस बैटर का सेलेक्शन करते। इसके जवाब में धवन ने कहा कि वो खुद की बजाय वनडे टीम में शुभमन गिल को खिलाना ज्यादा पसंद करते क्योंकि गिल काफी समय से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं।
शिखर धवन ने कही ये बात
गिल की सराहना करते हुए धवन ने कहा कि -‘ शुभमन गिल जिस तरह से अभी खेल रहे हैं वो काफी शानदार है। वो दो फॉर्मेट टेस्ट और टी20 में खेल रहे थे। वो मुझसे ज्यादा इंटरनेशनल मुकाबले खेल रहे थे और मैं उतने नहीं खेल रहा था। अगर मैं सेलेक्टर होता तो निश्चित तौर पर शुभमन गिल को चांस देता। मैं शिखर धवन की बजाय शुभमन गिल का चयन करता।’
शिखर धवन का वनडे करियर
भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी शिखर धवन ने टीम के लिए 167 वनडे मैच खेले हैं और इसमें उन्होंने कुल 6793 रन बनाए हैं। धवन ने अपने करियर में 17 वनडे शतक और 39 अर्धशतक भी जड़े हैं। इस फॉर्मेट में उनका एवरेज 44.11 का है।
शुभमन गिल का वनडे करियर
भारतीय टीम के उभरते हुए सितारे शुभमन गिल ने कुल 24 वनडे मैच खेले हैं और इसमें उन्होंने 1311 रन बनाए हैं। गिल के नाम 4 शतक और एक दोहरा शतक है। उनका बेस्ट स्कोर 208 का है वहीं उनका ऐवरेज 65 का है जो कि विराट कोहली से भी ज्यादा है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
12 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
12 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
13 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines