नई दिल्ली: टीम इंडिया इस साल कई बड़े टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेगी। साथ ही वह द्विपक्षीय सीरीज के लिए कई देशों का दौरा करेगी। टीम चीन के हांगझू में होने वाले क्वाड्रेनियल एशियन गेम्स में भी हिस्सा लेगी। यहां टीम इंडिया की पुरुष और महिला दोनों टीमें हिस्सा लेंगी। पीटीआई के अनुसार, भारतीय टीम के वरिष्ठ सदस्य के टूर्नामेंट के लिए टीम में वापसी करने की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार, शिखर धवन इन खेलों में टीम के लिए कप्तान के रूप में वापसी कर सकते हैं। शिखर धवन का नाम इंडिया बी टीम के कप्तान के रूप में चर्चा में है।
पिछले साल दिसंबर से बाहर
एशियाई खेलों में पुरुषों की प्रतियोगिता भारत की विश्व कप की तैयारियों के साथ मेल खाएगी, इसलिए महाद्वीपीय आयोजन में टीम-बी के भाग लेने की उम्मीद है। धवन पिछले साल दिसंबर से भारतीय वनडे टीम से बाहर हैं। उनके बाद इस भूमिका में युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल आए हैं।
पहले भी कर चुके हैं कप्तानी
धवन ने इस साल अभी तक किसी भी प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व नहीं किया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं होगा जब धवन भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने पिछले साल तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम की कप्तानी की थी। उन्होंने 2021 में श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय और टी20 में टीम का नेतृत्व भी किया था। इस बीच, फुल स्ट्रेंथ वाली महिला टीम खेलों में उतरेगी और स्वर्ण जीतने की प्रबल दावेदार होगी। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में महिला टीम ने पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों में भी भाग लिया था जहां वह फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारकर उपविजेता रही थी।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
38 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
56 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines