Shikhar Dhawan and Virat Kohli: टीम इंडिया के लिए तीनों ही फॉर्मेट में मैच विनिंग प्रदर्शन करने वाले शिखर धवन क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. अब वो रिटायर्ड लीग में खेलते हुए नजर आते हैं. इसके साथ ही वो कभी-कभी कमेंट्री भी करते हैं. धवन की विराट कोहली के साथ बहुत गहरी दोस्ती रही है. दोनों दिल्ली की रणजी टीम से लेकर टीम इंडिया तक कई साल एक साथ खेले. हालांकि अब धवन ने एक इंटरव्यू के दौरान उस पल को याद किया है, जब उन्हें किंग कोहली पर बहुत ज्यादा गुस्सा आया था.
आपस में भिड़ चुके हैं कोहली और धवन
भारतीय टीम वार्मअप के लिए फुटबॉल खेलती है. जहां पर खिलाड़ियों के बीच बहस भी होती है. ऐसी ही एक घटना को याद करते हुए शिखर धवन ने राज शमानी के पॉडकास्ट में कहा, ‘हम एक बार फुटबॉल खेलते वक्त भिड़ गए. उसके बाद हमने वार्म-अप में फुटबॉल खेलना ही बंद कर दिया, क्योंकि लोग लड़ने लगते थे. ऐसा होता है, इतने सारे खिलाड़ी, सब में जोश, सब अपने आप में बड़े हैं.’
शिखर धवन ने एक बार विराट कोहली की गाली दी थी. उस घटना को याद करते हुए धवन ने कहा, ‘मैं बहुत गुस्सा हो गया था. उस साल मेरा आईपीएल ऑक्शन भी अच्छा नहीं गया था. वो बात भी मन में थी. फिर ये रन-आउट हो गया. मैं ड्रेसिंग रूम में खूब गालियां दे रहा था. लेकिन विराट पर नहीं, बस वैसा जैसे बल्लेबाज गुस्से में करते हैं. फिर भी, हमारी समझ है. हम जानते हैं कि ऐसा जानबूझकर नहीं होता. क्रिकेट में ऐसा हो जाता है.’
यहां पर पढ़ें भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के सभी अपडेट
विराट कोहली ने ऐसे बदली अपनी फिटनेस
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने फिटनेस के मामले में सबसे बड़ा बदलाव किया है. कोहली के इस सफर को शिखर धवन ने बहुत ही पास से देखा है. जिसके बारे में उन्होंने अपने इस इंटरव्यू में कहा, मैं सीनियर था, तो वो मेरे साथ समय बिताता था. उसे खाने का बहुत शौक था, लेकिन मैदान पर बस रन बनाने की धुन थी. उसे अपनी बल्लेबाजी का पूरा भरोसा था.’ हालांकि विराट ने एक दिन अचानक अपनी फिटनेस को बदलने का फैसला किया और उसे करके भी दिखाया.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: टीम इंडिया का 23 साल से रिकॉर्ड बेमिसाल, भारत में जीत के लिए तरसती है वेस्टइंडीज
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
47 mins agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
3 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
4 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
4 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
5 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines