‘कितना पैसा चाहिए?...’ वीरेंद्र सहवाग पर भड़के शौर्य चक्र विजेता मेजर, पाकिस्तान के साथ मैच पर किया कमेंट 

Asia Cup 2025: हाल में पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने इस मुकाबले को प्रमोट किया है। जिसको लेकर शौर्य चक्र विजेता मेजर पवन कुमार सहवाग पर भड़क गए हैं। उन्होंने सहवाग को खरी खोटी भी सुनाई है।

Virender Sehwag

Virender Sehwag

Asia Cup 2025: सितंबर 9 से शुरू हो रहे एसीसी एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान की टीमें आपस में भिड़ने वाली है। पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने आने वाली है। ऐसे में भारतीय फैंस इस मुकाबले का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। हाल में पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने इस मुकाबले को प्रमोट किया है। जिसको लेकर शौर्य चक्र विजेता मेजर पवन कुमार सहवाग पर भड़क गए हैं। उन्होंने सहवाग को खरी खोटी भी सुनाई है। 

विज्ञापन

रिटायर्ड मेजर को आया वीरेंद्र सहवाग पर गुस्सा 

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 14 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। इस मुकाबले को प्रमोट करने के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने एक प्रोमो जारी किया है। जिसमें पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग भी नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो के जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस अपनी नाराजगी दर्ज करा रहे हैं। शौर्य चक्र विजेता रिटायर्ड मेजर पवन कुमार ने सोशल मीडिया पर सहवाग को खरी खोटी सुनाते हुए कहा, ‘पाकिस्तान के साथ हो रही किसी भी बात को आप कैसे प्रमोट कर सकते हैं? आपको कितना पैसा चाहिए? आप हमको बता देते, हम भारतीय आपके लिए क्राउडफंडिंग कर सकते हैं, है ना..’ 

विज्ञापन

कम नहीं हो रहा फैंस का गुस्सा 

शौर्य चक्र विजेता मेजर पवन कुमार ने सहवाग को आगे कहा, ‘आप पहलगाम भूल गए आप पुलवामा भूल गए आप पठानकोट भूल गए। आपका प्रतिद्वंदी अफरीदी अपने देश के साथ खड़ा है क्या आप अपने देश के साथ नहीं खड़े हो सकते??? और अगर आप ये पैसे के लिए नहीं कर रहे हैं और सच में खेलों को बढ़ावा देना चाहते हैं तो भारत के गाँवों में जाइए और खेलों को बढ़ावा दीजिए आपने अपने सैनिकों और नागरिकों के बलिदान की बजाय पैसे को चुना है बहुत निराशाजनक।’ सिर्फ रिटायर्ड मेजर ही नहीं सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फैंस वीरेंद्र सहवाग से नाराज हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ