Shardul Thakur injury latest updates: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच 3 जनवरी से केप टाउन में खेला जाएगा। जिसको लेकर दोनों टीमें जमकर तैयारी कर रही है। पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को थोड़ी इंजरी हो गई थी। बल्लेबाजी करते हुए शार्दुल के कंधे पर जोर से गेंद लगी थी। जिसके बाद शार्दुल थोड़ी दिक्कत में दिखे थे। वहीं दूसरे मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान शार्दुल को कंधे पर पट्टी बांधे हुए देखा गया। शार्दुल की ये तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस के मन में सवाल उठने लगा कि शार्दुल को कितनी गंभीर चोट आई है और क्या शार्दुल दूसरे मैच में खेल पाएंगे?
दूसरे मैच के लिए फिट शार्दुल
रिपोर्ट्स के मुताबिक शार्दुल ठाकुर को कोई सीरियस इंजरी नहीं हुई थी और न ही शार्दुल का कोई सिटी स्कैन हुआ है। शार्दुल ठाकुर को दूसरे मैच से पहले प्रैक्टिस करते हुए देखा गया है। प्रैक्टिस सेशन में रोहित शर्मा, आर अश्विन, यशस्वी जयसवाल, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा और केएस भरत शामिल रहें। जिसके बाद अब फैंस को उम्मीद है कि शार्दुल केप टाउन टेस्ट मैच में भी खेलते हुए दिखाई देंगे।
सीरीज में पीछे टीम इंडिया
दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच हारने के बाद अब टीम इंडिया 0-1 से पिछड़ गई है। सेंचुरियन टेस्ट में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 32 रनों से हराया था। पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया गेंदबाजी और बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही थी। भारतीय बल्लेबाजों ने पहले मैच में काफी निराश किया था, दूसरी पारी में टीम इंडिया महज 131 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। पहले मैच में हार के साथ टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का भी सपना टूट गया है।
ये भी पढ़ें:- AUS vs PAK: अपने आखिरी टेस्ट मैच से पहले दुखी डेविड वॉर्नर, बैगी ग्रीन कैप हुई चोरी; लोगों से की अपील
केपटाउन में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
दूसरा टेस्ट मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर आज तक टीम इंडिया कोई टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है। ऐसे में अब कप्तान रोहित शर्मा के सामने पुराने इतिहास को बदलने का सुनहरा मौका है। अगर टीम इंडिया को दूसरा मैच जीतना है तो रोहित शर्मा को भी फॉर्म में लौटना होगा।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
35 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines