Pakistan vs Australia, Test Series: पड़ोसी देश पाकिस्तान की टीम मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। ग्रीन टीम को यहां मेजबान टीम के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। महत्वपूर्ण सीरीज के आगाज से पहले नवनिर्वाचित कप्तान शान मसूद ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी टीम भी बैजबॉल रणनीति अपनाएगी।
34 वर्षीय पाक कप्तान का कहना है, ‘हमारी कोशिश रहेगी कि हम ऑस्ट्रेलियाई टीम को दबाव में डाल सकें। टेस्ट फॉर्मेट और इसका बेसिक अब बदल चुका है। यहां अब तेजी से रन और 20 विकेट चटकाने होते हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तेजी से रन जुटाएं और 20 विकेट प्राप्त करें।’
यह भी पढ़ें- BCCI सचिव जय शाह को मिला खास सम्मान, भारतीय खेल जगत में रचा इतिहास
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विकेटकीपर की भूमिका में कौन नजर आएगा? मसूद ने इस सवाल का भी जवाब दिया है। उनका कहना है, ‘पिछली सीरीज में सरफराज अहमद ने दमदार अंदाज में वापसी की थी। हाल ही में संपन्न हुए डोमेस्टिक सीजन में वह सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज थे।’
उन्होंने आगे कहा, ‘सरफराज अहमद और मोहम्मद रिजवान दोनों ने ही ऑस्ट्रेलिया में रन बनाए हैं। हो सकता है इन दोनों बल्लेबाजों में से एक खिलाड़ी को केवल बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल किया जाए।’
सरफराज अहमद और मोहम्मद रिजवान दोनों ही खिलाड़ी विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। इन दोनों अनुभवी क्रिकेटरों को आगामी दौरे के लिए टीम में जगह मिली है। ऐसे में पेंच फंसा हुआ है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में आखिर विकेटकीपिंग कौन करेगा? फिलहाल साफ तरीके से पर्दा नहीं पाया है, लेकिन मसूद ने इशारों ही इशारों में सरफराज के प्रति दिलचस्पी दिखाई है।
बाबर के बल्लेबाजी क्रम के बारे में मसूद का कहना है कि वह नंबर चार पूरी तरह से सेट हो चूके हैं। मौजूदा समय में वह ग्रीन टीम के सर्वश्रेष्ठ बैटर हैं। ऐसे में आप उनके बल्लेबाजी क्रम से बिल्कुल छेड़छाड़ नहीं कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
9 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines