Australia vs Pakistan, 1st Test Match 2023-24: पर्थ टेस्ट में मेहमान टीम पाकिस्तान की स्थिति नाजुक है। ऑस्ट्रेलिया द्वारा पहली पारी में बनाए गए 487 रन के जवाब में ग्रीन टीम अपनी पहली पारी में 271 रन पर सिमट गई थी। वहीं दूसरी इनिंग्स में मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाते हुए अपनी पारी घोषित कर दी। जीत के लिए मिले 450 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में एक बार फिर पाक धुरंधर असहाय नजर आ रहे हैं। हाल यह है कि ग्रीन टीम ने अपने टॉप क्रम के तीन प्रमुख बल्लेबाजों को महज 19 रन के योग पर गंवा दिया है।
ऑस्ट्रेलिया में नए नवेले कप्तान शान मसूद से टीम को काफी आस थी, लेकिन वह पहले टेस्ट मुकाबले में बुरी तरह से फ्लॉप हुए हैं। पहली पारी में वह तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकामयाब रहे।
यह भी पढ़ें- VIDEO: हैरी ब्रूक ने आंद्रे रसेल को दिन में दिखाए तारे, आखिरी ओवर में छक्कों की बरसात करते हुए दिलाई जीत
हाल यह रहा कि 43 गेंद में 69.76 की स्ट्राइक रेट से 30 रन बनाकर मसूद विपक्षी टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का शिकार बने। मसूद का शानदार कैच विकेट के पीछे एलेक्स कैरी ने पकड़ा।
पहली पारी में सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद फैंस को दूसरी पारी में उनसे जुझारू पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह यहां भी कुछ खास करिश्मा दिखाए बिना ड्रेसिंग रूम की तरफ चलते बने हैं। दूसरी पारी में मसूद 11 गेंद में महज दो रन बनाकर जोश हेजलवुड का शिकार बने हैं।
संबंधित खबरें
शुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
40 mins agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
54 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
1 hr agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
2 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
2 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
3 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
3 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines