BAN vs PAK: LIVE मैच में भिड़े पाकिस्तानी और बांग्लादेशी खिलाड़ी, वीडियो हुआ वायरल

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन कप्तान शान मसूद और मुशफिकुर रहीम के बीच तीखी बहस हो गई. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. क्या है मामला आइए जानते हैं.

Cricket News - 2026-05-18T202418.227

BAN vs PAK: बांग्लादेश और पाकिस्तान 16 मई से सिल्हट में दूसरे टेस्ट मैच में आमने सामने हैं. पहला मुकाबला बांग्लादेश ने अपने नाम किया था और दो मैचों की खेली जा रही सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी. ऐसे में मेहमान पाकिस्तान पर दूसरा मैच जीतने का दबाव है.

विज्ञापन

दूसरे मैच के तीसरे दिन पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद और बांग्लादेश के सीनियर खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम के बीच जुबानी जंग देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

लाइव मैच में भिड़े दोनों खिलाड़ी

बांग्लादेश की दूसरी पारी के 79वें ओवर के दौरान शान मसूद और रहीम के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. स्टंप माइक के अनुसार रहीम अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और क्रीज पर पूरी तरीके से सेट हो चुके थे.

मुशफिकुर ने पाकिस्तानी कप्तान मसूद से खेल जारी रखने के लिए कहा. लेकिन रहीम की टिप्पणी से मसूद नाराज हो गए. दोनों के बीच काफी देर तक तीखी बहस हुई, जिसके बाद मसूद अंपायर से बात करने के लिए चले गए. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

यहां देखें वीडियो-

विज्ञापन

रहीम ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि

रहीम ने इस मैच में अपने टेस्ट करियर का 14वां शतक जड़ा. इसी के साथ वह बांग्लादेश के लिए टेस्ट प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए. उन्होंने मोमिनुल इस्लाम का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम बांग्लादेश के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक थे. लेकिन अब रहीम उन्हें पछाड़कर इतिहास रच चुके हैं.

रहीम ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की और 233 गेंदों में 137 रनों की शानदार पारी खेली. बांग्लादेश ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 437 रनों का विशाल टागरेट पाकिस्तान को दिया है. पहली पारी में बांग्लादेश ने 278 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान 232 रनों पर सिमटी थी. इसके बाद दूसरी पारी में बांग्लादेश ने 390 रनों का विशाल स्कोर बनाया. अब पाकिस्तान को 437 रन जीतने के लिए बनाने हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ