Shakib Al Hasan Wins Bangladesh Parliament Seat: बांग्लादेश के क्रिकेटर और कप्तान शाकिब अल हसन अब सांसद कहलाएंगे। उन्होंने बांग्लादेश के आम चुनावों में बड़ी जीत दर्ज की है। रविवार को बांग्लादेश में हुए आम चुनावों के नतीजों में शाकिब ने भारी जीत के साथ अपने देश की संसद में सीट हासिल की। वहीं प्रधानमंत्री शेख हसीना की एक बार फिर सत्ता में वापसी हो गई है। वे पांचवीं बार प्रधानमंत्री बनेंगी। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने चुनाव का बहिष्कार किया था।
डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से जीत
बांग्लादेश के हरफनमौला क्रिकेटर शाकिब अल हसन ने शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग से चुनाव लड़ा। उन्होंने मगुरा के पश्चिमी शहर में जीत दर्ज की। शाकिब का जन्म भी मगुरा में ही हुआ था। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 1.5 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया। जिले के मुख्य प्रशासक अबू नासेर बेग ने इसकी पुष्टि की है।
शाकिब का कथित वीडियो वायरल
जानकारी के अनुसार, शाकिब अल हसन ने चुनावों में प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार काजी रेजुल को शिकस्त दी। शाकिब को कुल 185,388 वोट हासिल हुए। वहीं काजी को 45,993 वोट मिले। चुनाव नतीजों से पहले मीडिया से बात करते हुए 36 साल के क्रिकेटर ने चुनाव को लेकर आत्मविश्वास दिखाया था। इस बीच शाकिब का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह फैन को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। हालांकि ये वीडियो कब का है, ये पता नहीं चल पाया है।
संन्यास की खबरें खारिज
शाकिब ने अपने करियर के अंतिम दिनों में राजनीति में प्रवेश करने के अपने फैसले की पहले ही घोषणा कर दी थी। इसके लिए उन्होंने क्रिकेट से अस्थायी छुट्टी भी ली थी। उन्होंने 2023 विश्व कप में बांग्लादेश की हार के बाद ये ब्रेक लिया था। हालांकि शाकिब ने फिलहाल रिटायरमेंट की खबरों को खारिज कर दिया है।
नंबर-1 ऑलराउंडर
शाकिब शानदार ऑलराउंडर हैं। वह वनडे और टी-20 प्रारूपों में ऑलराउंडर की रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। जबकि टेस्ट में उनकी रैंकिंग तीसरी है। शाकिब ने 66 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने 4454 रन बनाए हैं, वहीं शाकिब ने अपने देश के लिए 364 व्हाइट-बॉल मैच खेले हैं, जिसमें 9952 रन बनाए हैं और 457 विकेट लिए हैं।
ये भी पढ़ें:- IND Vs AFG: संजू सैमसन की टी20 क्रिकेट में वापसी, फैंस हुए खुश; सोशल मीडिया पर आ रहे रिएक्शन
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
10 mins agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
7 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines