हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

VIDEO: शाकिब अल हसन ने बीच राह फैन को जड़ा थप्पड़, सोशल मीडिया पर हो रही है फजीहत

Shakib Al Hasan Slapped the Fan: सोशल मीडिया पर शाकिब अल हसन का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक फैन को थप्पड़ जड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
शाकिब अल हसन। (Social Media)

Shakib Al Hasan Slapped the Fan: पड़ोसी देश बांग्लादेश में प्रधानमंत्री पद की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। शेख हसीना लगातार पांचवी बार प्रधानमंत्री बनने में कामयाब हुई हैं। उनकी पार्टी अवामी लीग से इस बार मैदान में हरफनमौला क्रिकेटर शाकिब अल हसन भी उतरे थे। यहां उन्हें कामयाबी हाथ लगी है। हालांकि, सांसद बनते ही बांग्लादेशी कप्तान एक नए विवाद में फंसते हुए नजर आ रहे हैं।

शाकिब अल हसन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाकिब एक सार्वजनिक कार्यक्रम में अपने एक फैन को थप्पड़ रसीद करते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- तंग थे हालात, मैगी खाकर गुजारे दिन, तब जाकर हार्दिक बने ‘पांड्या’

विज्ञापन

बताया जा रहा है यह घटना तब की है जब शाकिब चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों का दौरा कर रहे थे। इस दौरान उनसे मिलने के लिए क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी।

इस बीच एक फैन ने पीछे से उनके हाथ को पकड़ने का प्रयास किया। यही बात उनको नागवार गुजर गई। उन्होंने आव देखा न ताव फैंस को तुरंत एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।

विज्ञापन

यही पहली दफा नहीं है जब शाकिब को गुस्से में देखा गया है। इससे पहले भी वह मैदान से लेकर निजी जगहों पर अपना कंट्रोल खो चुके हैं। जिसके लिए उन्हें शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ा है।

वहीं चुनाव के दौरान की भी उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में वह चुनाव अभियान कार्यक्रम के दौरान जमाही लेते और खास जगहों पर काफी उदासीन नजर आए थे।

विज्ञापन

शाकिब अल हसन को मिली जीत:

शाकिब अल हसन चुनाव में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग से मैदान में उतरे थे। यहां उन्हें मगुरा के पश्चिमी शहर से टिकट प्राप्त हुई थी। जहां वह अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 1.5 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब हुए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola