ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 के 11वें मुकाबले में बांग्लादेश की भिड़ंत न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के साथ हुई. इस मुकाबले में जरूर बांग्लादेश की टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा है, लेकिन इस मैच में शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) एक खास कारनामा करने में कामयाब रहे. वह वर्ल्ड कप के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले दुनिया के छठवें बल्लेबाज बन गए हैं.
चेन्नई में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करने आए. इस बीच उन्होंने अपनी टीम के लिए 51 गेंदों का सामना किया और 78.43 की स्ट्राइक रेट से 40 रन बनाने में कामयाब रहे. हसन ने इसके साथ ही वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में सनथ जयसूर्या, विराट कोहली और क्रिस गेल को पछाड़ दिया।
यह भी पढ़ें- NZ Vs BAN: न्यूजीलैंड ने लगाई वर्ल्ड कप में जीत की हैट्रिक, मिचेल-विलियमसन बने हीरो
विराट कोहली ने वर्ल्ड कप इतिहास में अबतक कुल 28 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 28 पारियों में 50.86 की औसत से 1170 रन निकले हैं. वहीं जयसूर्या 38 मैच की 37 पारियों में 34.26 की औसत से 1165 और गेल 35 मैच की 34 पारियों में 35.93 की औसत से 1186 रन बनाने में हुए हैं.
वहीं शाकिब अल हसन के बारे में बात करें तो उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए वर्ल्ड कप में 2007 से अबतक 32 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 32 पारियों में 42.89 की औसत से 1201 रन निकले हैं. हसन के नाम यहां दो शतक और 10 अर्धशतक दर्ज हैं.
सचिन ने वर्ल्ड कप में बनाए हैं सर्वाधिक रन:
वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने का खास रिकॉर्ड खेल जगत में ‘क्रिकेट के भगवान’ के रूप में मशहूर सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने वर्ल्ड कप में 1992 से 2011 के बीच शिरकत की. इस बीच वह 45 मैच की 44 पारियों में 56.95 की औसत से 2278 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से छह शतक और 15 अर्धशतक निकले।
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines