Shai Hope Takes Dig on Shubman Gill: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे T20I मैच में रनों की जमकर बारिश हुई. पहली पारी में टीम इंडिया ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 250 रनों का लक्ष्य दिया. लग रहा था कि वेस्टइंडीज इतने बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाएगी. हालांकि, शाई होप के नाबाद शतक के दम पर वेस्टइंडीज ने 6 विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया. जीत के बाद शाई होप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर भारतीय वनडे कप्तान शुभमन गिल पर निशाना साधा.
शाई होप ने साधा शुभमन गिल पर निशाना!
शाई होप ने 45 गेंदों में नाबाद 102 रनों की पारी खेली, जिसके चलते वेस्टइंडीज ने 18.3 ओवरों में ही 250 रनों के लक्ष्य का पीछा कर लिया. जीत के बाद होप ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिन्होंने फैंस का ध्यान खींचा. उन्होंने कैप्शन में ‘250? कूल’ लिखा. उन्होंने यह बताने का प्रयास किया कि 250 रनों का बड़ा लक्ष्य उनके लिए बेहद आसान था.
ऐसा लग रहा है कि होप ने यह पोस्ट शुभमन गिल पर तंज कसने के लिए की है. दरअसल, वेस्टइंडीज और भारत के बीच हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 406 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में टीम इंडिया ने 43.3 ओवरों में ही मैच जीत लिया था. मुकाबले में दोहरा शतक जड़ने वाले कप्तान शुभमन गिल ने जीत के बाद इंस्टाग्राम पर तस्वीरें डालते हुए कैप्शन में ‘406? कूल’ लिखा था.
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप को संभवतः शुभमन गिल की यह पोस्ट पसंद नहीं आई होगी. इसी वजह से उन्होंने T20I सीरीज के दूसरे मैच में ऐतिहासिक रन चेज करने के बाद गिल की तरह ही कैप्शन डालकर उन पर तंज कसने या उन्हें जवाब देने की कोशिश की. खास बात यह है कि गिल भारतीय T20I टीम का हिस्सा भी नहीं हैं, इसके बावजूद शाई होप ने उन पर निशाना साधा.
ये भी पढ़ें:- रोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट हुआ IND vs SL वनडे मैच, जानें वजह
वेस्टइंडीज ने कैसे हासिल की जीत?
टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने पहली पारी में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और 20 ओवरों में 249 रन ठोक दिए. जवाब में वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही और पहले ही ओवर में उन्होंने 2 विकेट गंवा दिए. इसके बाद शाई चोपे ने रोवमन पॉवेल के साथ मिलकर 50 रनों से अधिक की साझेदारी की. पॉवेल के आउट होने के बाद शेरफेन रदरफोर्ड और शाई होप ने मिलकर तबाही मचाई. दोनों ने मिलकर 120 रन जोड़े.
रदरफोर्ड के पवेलियन लौटने के बाद शाई ने रोमारियो शेफर्ड के साथ मिलकर धुआंधार बल्लेबाजी की. शाई होप ने 45 गेंदों में 9 छक्के और 6 चौके जड़कर नाबाद 102 रन बना डाले, वहीं रदरफोर्ड ने 37 गेंदों में 84 रन बनाए. वेस्टइंडीज ने 18.3 ओवर में ही लक्ष्य का पीछा किया और 6 विकेट से जीत हासिल की.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: 250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, हार के बाद गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
52 mins agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
1 hr agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
8 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
8 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
9 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
9 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
10 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines