Shai Hope: वेस्टइंडीज के वनडे टीम के कप्तान शाई होप ने वर्ल्ड कप क्वालिफायर में नेपाल के खिलाफ तूफानी शतक ठोका। इस शतक के दम पर उन्होंने टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का खास रिकॉर्ड तोड़ा है। शाई होप 50 ओवर फॉर्मेट में सबसे कम पारियों में 15 शतक ठोकने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। नेपाल के खिलाफ उन्होंने 132 रनों की पारी खेलकर यह अपलब्धि हासिल की है।
शाई होप ने अपने करियर का 15वां शतक 105वीं पारी में पूरा कर लिया। वनडे में 15वां शतक लगाने के लिए विराट ने 106 पारियां ली थीं। विराट इस फॉर्मेट में कुल 46 शतक लगा चुके हैं। वनडे में सबसे तेज 15 शतक लगाने के के मामले में पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम हैं, जिन्होंने सबसे कम 83 पारियों में यह कारनाम किया था।
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 15 शतक पूरा करने वाले प्लेयर
बाबर आजम- 83 पारियां
हाशिम आमला- 86 पारियां
शाई होप- 105 पारियां
विराट कोहली- 106 पारियां
शिखर धवन- 108 पारियां
डेविड वॉर्नर- 108 पारियां
मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज और नेपाल के बीच खेले गए इस मैच में ने पाल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। नेपाल ने 55 रनों पर वेस्टइंडीज के तीन विकेट भी गिरा लिए थे। लेकिन इसके बाद चौथे विकेट के लिए कप्तान शाई होप और निकोलस पूरन ने 216 रनों की साझेदारी की। पूरन ने 115 जबकि होप ने 132 रन बनाए और नेपाल को 340 रनों का टारगेट दिया। इस टारगेट का पीछा करते हुए नेपाल 238 रन पर समिट गई। कप्तानी पारी के लिए शाई होप को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines