नई दिल्ली. आगामी आईपीएल 2024 की नीलामी से पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने बड़ी भविष्यवाणी की है। 37 वर्षीय स्पिनर को लगता है कि नीलामी में एक बार फिर से तमिलनाडु के विस्फोटक बल्लेबाज शाहरुख खान पर बड़ी बोली लग सकती है। साल 2022 की नीलामी में अनकैप्ड खिलाड़ी के लिए पंजाब किंग्स ने नौ करोड़ रुपये की भारी भरकम धनराशि खर्च की थी। टीम के लिए हालांकि वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। जिसके बाद उन्हें आईपीएल 2024 से पहले बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
शाहरुख खान ने आईपीएल में अबतक कुल 33 मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 31 पारियों में 20.29 की औसत से 426 रन निकले हैं। खान का आईपीएल में स्ट्राइक रेट 134.81 का है। यहां उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन 47 रन का है। आईपीएल में उनके बल्ले से अबतक कुल 26 चौके और 28 छक्के निकले हैं।
यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव इतिहास रचने के करीब, भारत के चंद खिलाड़ियों ने हासिल की है यह खास उपलब्धि
घरेलू क्रिकेट में शाहरुख के साथ शिरकत करने वाले अनुभवी भारतीय स्पिनर अश्विन ने उनपर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि एक बार फिर उनके ऊपर रुपयों की जमकर बारिश होगी। अश्विन के मुताबिक जिन दो टीमों के बीच उनके लिए घमासान देखने को मिल सकती है, वह है चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीम।
अश्विन ने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा, ‘मैं निश्चित रूप से शाहरुख खान के लिए सीएसके और जीटी के बीच युद्ध होते हुए देख रहा हूं। क्योंकि गुजरात ने आगामी सीजन से पहले अपने मध्यक्रम के अनुभवी फिनिशर हार्दिक पांड्या को खो दिया है। ऐसे में उन्हें एक पावर प्लेयर की जरूरत है।’
उन्होंने आगे कहा, ‘शाहरुख खान को पंजाब किंग्स ने नौ करोड़ में खरीदा था। मुझे लगता है उन्होंने टीम में बखूबी अपना कौशल दिखाया था। क्या यह अच्छी रिलीज थी? मेरे हिसाब से वह फिर से करीब 12 या 13 करोड़ रूपये में जाने वाले हैं।’
अनुभवी स्पिनर ने आगे जोर देते हुए कहा कि धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आगामी नीलामी में शाहरुख को साइन करने के लिए मिशेल स्टार्क को भी छोड़ सकती है।
अश्विन ने कहा, ‘सीएसके शाहरुख खान को पाने के लिए मिचेल स्टार्क को छोड़ने की भी जोखिम भी उठा सकती है, क्योंकि उनकी टीम में फिलहाल कोई स्थानीय खिलाड़ी मौजूद नहीं है। मेगा नीलामी में उन्होंने शाहरुख के लिए जी जान लगा दी थी। इसीलिए मैं ऐसा अनुमान लगा रहा हूं।’
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
17 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
50 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines