बाबर आजम को कप्तानी से हटाना चाहते थे शाहिद अफरीदी, नजम सेठी ने किया बड़ा खुलासा
Edited By Pushpendra Sharma

Babar Azam Shahid Afridi Najam Sethi
Edited By Pushpendra Sharma

Babar Azam Shahid Afridi Najam Sethi
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख नजम सेठी ने बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि शाहिद अफरीदी के नेतृत्व वाली अंतरिम चयन समिति बाबर आजम को कप्तानी से हटाना चाहती थी। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अफरीदी को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए पुरुषों की राष्ट्रीय चयन समिति के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।
सेठी ने एक यूट्यूब चैनल पर कहा- जब हमने कार्यभार संभाला तो एक अंतरिम चयन समिति बनाई गई। चयनकर्ताओं के बोर्ड में आने से पहले उन्होंने हमसे कहा कि कुछ बदलाव करने होंगे। उन्होंने हमसे ये भी कहा कि बाबर आजम को कप्तान के रूप में भी बदलने की भी जरूरत है।
PCB chairman Najam Sethi on Babar Azam's captaincy, about criticism on his captaincy from the likes of Waheed Khan, Abdul Majid Bhatti, Yahya Hussaini and Mirza Iqbal Baig. #PAKvNZ
Video Credits: Waheed Khan YouTube pic.twitter.com/YRcql7V70y
— Farid Khan (@_FaridKhan) April 10, 2023
हालांकि जैसे ही उन्हें नियुक्त किया गया, उन्होंने कहा कि बाबर को बदलने की कोई आवश्यकता नहीं है। मैंने उनसे कहा कि आप अपना मन बदलने के हकदार हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला के बाद मीटिंग्स के लिए समय की कमी के कारण अफरीदी ने पद से इस्तीफा दे दिया था। अफरीदी की जगह हारून राशिद को टीम में शामिल किया गया है।
सेठी ने कहा कि बाबर जब तक पाकिस्तान के लिए मैच जीतते रहेंगे, तब तक कप्तान बना रहेंगे। उन्होंने कहा- जब तक बाबर एक सफल बल्लेबाज और कप्तान हैं, वह कैप्टन रहेंगे। यदि आप श्रृंखला हारना जारी रखते हैं, तो लोग आपकी कप्तानी और अन्य गुणों पर सवाल उठाने लगेंगे।
Riveting battle in the nets! 🔥
Watch star duo @babarazam258 and @iMRizwanPak face the pace trio of @iShaheenAfridi, @iNaseemShah and @iFaheemAshraf 🏏#PAKvNZ | #CricketMubarak pic.twitter.com/UGOvBJXec1
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) April 9, 2023
सेठी ने यह भी स्वीकार किया कि आगामी न्यूजीलैंड श्रृंखला के लिए बाबर आजम को कप्तान घोषित करने से पहले उन्होंने मिकी आर्थर से बात की थी। सेठी ने कहा- मैंने मिकी से पूछा- क्या आप न्यूजीलैंड श्रृंखला के लिए एक कप्तान या दो कप्तान चाहते हैं? उनसे सलाह लेने के बाद हमने सफेद गेंद के प्रारूप के लिए एक कप्तान रखने का फैसला किया। मैंने उनसे कहा, जब आप आएंगे, आप बाबर के साथ बैठ सकते हैं और फिर फैसला कर सकते हैं। बताते चलें कि पाकिस्तान की टीम 14 अप्रैल से न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने जा रही है। इसके बाद वनडे सीरीज होगी। दोनों सीरीज के लिए बाबर आजम समेत सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हो गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: