हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टी20 वर्ल्ड कप में पाक की बेइज्जती पर भड़के शाहिद आफरीदी, दामाद शाहीन से लेकर PCB को सुनाई खरी-खरी, वीडियो वायरल

Shahid Afridi Criticizes Shaheen Afridi: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तानी पेसर शाहीन अफरीदी काफी महंगे साबित हुए, जिसकी वजह से सलमान अली आगा की टीम को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. अब शाहीन के ससुर शाहिद अफरीदी ने भी उनकी खबर ली है.

विज्ञापन
Shahid Afridi Shaheen Afridi

Shahid Afridi Slam Shaheen Afridi: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की शर्मनाक विदाई के बाद पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी भड़क गए हैं. उन्होंने अपने दामाद शाहीन अफरीदी के अलावा पीसीबी को जमकर लताड़ लगाई है. पाक दिग्गज ने कहा है कि शाहीन वही गलतियां दोहरा रहे हैं जिनके लिए उनके करियर में पहले उनकी बुराई हुई थी. टूर्नामेंट के दौरान शाहीन की परफॉरमेंस उम्मीद के मुताबिक नहीं रही, जहां सलमान अली आगा की टीम श्रीलंका के खिलाफ अपने आखिरी सुपर-8 गेम के बाद बाहर हो गई.

बेहद महंगे साबित हुए शाहीन

बाएं हाथ के पेसर ने 5 मैचों में 8 विकेट लिए, लेकिन उनका इकॉनमी रेट 10.52 रही. पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका बनाए रखने के लिए पहली पारी में 212 रन बनाने के बाद श्रीलंका को अपने आखिरी गेम में 147 रन पर रोकना था. हालांकि पाकिस्तानी बॉलर उम्मीद से काफी पीछे थे और शाहीन ने अपने 4 ओवर में 48 रन दिए.

आखिरी ओवर में लुटाए रन

शाहीन ने आखिरी ओवर फेंका और 22 रन दिए, जिससे पाकिस्तान ने मैच सिर्फ 5 रन से जीत लिया. समा टीवी से बात करते हुए, अफरीदी ने पूछा कि क्या बाएं हाथ के पेसर के पास इतना एक्सपीरिएंस होने के बावजूद वो डेथ ओवर फेंकना भूल गए थे.

विज्ञापन

अफरीदी ने दामाद को जमकर कोसा

अफरीदी ने कहा, ‘शाहीन इतने वक्त से खेल रहे हैं. आपको नहीं पता कि आपको आखिरी ओवर कहां से फेंकना है. उन्हें कई बार बताया गया है, उन्हें अब तक ये बातें पता होनी चाहिए. वह अपनी पुरानी गलतियां बार-बार दोहरा रहे हैं. जब दाएं हाथ के बल्लेबाज खेल रहे हों, तब राउंड द विकेट गेंद नहीं फेंकनी चाहिए.’

PCB को भी लताड़ा

शाहिद अफरीदी ने पीसीबी के उस फैसले की कड़ी आलोचना की है, जिसमें उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर हर पाकिस्तानी प्लेयर्स पर 50 लाख का फाइन लगाया है. उन्होंने कहा, ‘ ये न समझ आने वाला फैसला है. छोटी सोच है. 50 लाख रुपये का क्या करेंगे. मेरे ख्याल से यह कोई जुर्माना नहीं है. जिन्होंने परफॉर्म नहीं किया उन्हें फर्स्ट क्लास में भेजा जाए. कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो मैं समझता हूं कि 2 साल से पहले वापस पाकिस्तानी टीम में वापस नहीं आने चाहिए. मेरे हिसाब से ये सजाएं काफी हैं.’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola