Shaheen Afridi-Babar Azam controversy: एशिया कप 2023 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान में कप्तानी को लेकर विवाद छिड़ गया है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के बीच विवाद दिन दुगनी रात चौगुनी बढ़ती जा रही है। पाकिस्तानी फैंस भी इस विवाद में दो भागों में बंटते दिख रहे हैं।
फैंस के एक ग्रुप की मांग है कि वर्ल्ड कप 2023 में बाबर आजम से कप्तानी लेकर तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को सौंप दी जाए। वहीं, बाबर के फैंस में इसको लेकर भारी गुस्सा देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी दोनों क्रिकेटर के फैंस आपस में भिड़ते दिख रहे हैं। इस कड़ी में पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने भी इस विवाद पर अपना रुख साफ कर दिया है।
‘मेरे बयान को अलग तरीके से पेश किया’
शाहिद अफरीदी ने एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि सोशल मीडिया पर मेरे बयान का हवाला देते हुए ऐसा दावा किया जा रहा है कि शाहीन अफरीदी बाबर आजम से बेहतर कप्तानी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं हैरान हूं कि कुछ टिप्पणियों को किस तरह पेश किया जा रहा है। भले ही मैं किसी को लेकर कुछ टिप्पणी देता हूं, लेकिन उसकी व्याख्या मैं अपने तरीके से करता हूं। लेकिन बाद में मेरे बयानों को अलग तरीके से पेश किया जाता है। अफरीदी ने उस बात को भी खंडन किया है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि श्रीलंका से हार के बाद बाबर आजम और शाहीन अफरीदी के बीच बहस हुई थी।
‘आलोचकों पर से ध्यान हटाना चाहिए’
शाहिद अफरीदी ने आगे कहा कि टीम का पूरा ध्यान क्रिकेट टीम पर है। सिर्फ एक मैच के अंजाम से हम यह फैसला नहीं कर सकते हैं कि कौन बेहतर है कौन खराब। हमें आलोचकों पर से अपना ध्यान हटाकर अपनी टीम पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि ये सिर्फ नकारात्मक अटकलें है, जो टीम को बेहतर करने से रोकती रहेगी। अफरीदी के बयान से साफ है कि यह खबर सिर्फ अफवाह है कि पाकिस्तान की कप्तानी का जिम्मा बाबर आजम से लेकर शाहीन अफरीदी को सौंपी जाएगी।
संबंधित खबरें
चोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
17 mins agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
18 mins agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines