नई दिल्ली: भारत एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हाइब्रिड मॉडल पर सहमत हो गया है। इसके बाद पाकिस्तान ने भी ICC ODI विश्व कप 2023 के लिए भारत की यात्रा नहीं करने के फैसले से यूटर्न ले लिया है। हालांकि अभी वनडे वर्ल्ड कप के लिए आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन कहा जा रहा है कि इंडिया-पाकिस्तान का मैच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जा सकता है।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुरक्षा संबंधी आशंकाएं पाकिस्तानी प्रशंसकों और क्रिकेट समुदाय के बीच चर्चा का विषय बन रही हैं। मामले पर कमेंट करते हुए पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने पीसीबी को आड़े हाथों लिया। अफरीदी ने एक स्थानीय समाचार चैनल से कहा- अहमदाबाद की पिचें जादुई हैं क्या, जो पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर जादू कर देंगी।
अहमदाबाद की पिचों पर खेलने से क्यों मना कर रहे हैं?
अफरीदी ने सवाल किया- वे अहमदाबाद की पिचों पर खेलने से क्यों मना कर रहे हैं? क्या यह आग उगलती है या भूतिया है? उन्होंने आगे कहा- जाओ, खेलो और जीतो। यदि ये पूर्व निर्धारित चुनौतियां हैं, तो इनसे पार पाने का एकमात्र तरीका जीत है। दिन के अंत में पाकिस्तान की जीत मायने रखती है। इसे सकारात्मक रूप से लें। अगर वे वहां सहज हैं, तो आपको भी जाना चाहिए। खचाखच भरे भारतीय दर्शकों के सामने जीत हासिल करनी चाहिए और उन्हें दिखाना चाहिए कि आपको क्या मिला है।
नजम सेठी ने सुझाए थे तीन नाम
दरअसल, ICC के अधिकारियों ने हाल ही में पाकिस्तान का दौरा किया था तब PCB प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नजम सेठी ने उनसे कहा कि पाकिस्तान नहीं चाहता उसके मैच अहमदाबाद में निर्धारित हों, जब तक कि यह नॉक-आउट मैच न हो। पीसीबी के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया- उन्होंने आईसीसी से चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता में अपने मैचों का आयोजन करने का अनुरोध किया है।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
4 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
5 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
5 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
5 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
6 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
6 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
6 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines