ODI World Cup 2023. बाबर आजम की इन दिनों चारो तरफ जमकर आलोचना हो रही है। वजह है उनकी अगुवाई में लगातार पाकिस्तान को मिल रही हार। बाबर आजम इस मुश्किल परिस्थिति से अभी निकल भी नहीं पाए थे कि वह एक नए पचड़े में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने एक शो में खुलासा किया था कि पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ को बाबर आजम ने कॉल और मैसेज किए हैं, लेकिन वह इसका जवाब नहीं दे रहे हैं।
इस घटना के बाद अशरफ ने एक लोकल न्यूज चैनल के साथ हुई बातचीत के दौरान कहा कि बाबर ने कभी भी मुझसे डायरेक्ट संपर्क नहीं किया है। इस बीच लाइव शो के दौरान पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी सलमान नसीर और बाबर आजम के बीच हुई निजी व्हाट्सएप चैट का खुलासा करवाया गया। जिसकी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी तीखे शब्दों में आलोचना कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- फजलहक फारूकी का पुणे में जलवा, वनडे का डाला सर्वश्रेष्ठ स्पेल, इतिहास में दर्ज हुआ नाम
इसी कड़ी में पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी इस वाकये की जमकर निंदा की है। उन्होंने एक शो के दौरान कहा, ‘ये बेहद ही घटिया हरकत है। अगर पीसीबी अध्यक्ष अशरफ ने किया है तो बेहद दुखद है। आप किसी के निजी चैट को कैसे लीक कर सकते हैं, वो भी टीम के कप्तान बाबर आजम का। अब तो बोर्ड ही अपने खिलाड़ियों को निचा दिखा रहा है।’
अफरीदी ने आगे कहा, ‘मैंने लतीफ को कहते हुए सुना था कि बाबर और अशरफ के बीच अनबन चल रही है। उन खबरों को गलत बताने के लिए यह सब किया गया है। ये बिल्कुल घटिया तरीका है। मुझे माफ कर दें। मैं बस यही कहूंगा जिसने भी यह हरकत की है। बेहद ही घटिया हरकत की है।’
क्या था व्हाट्सएप चैट:
वायरल हो रहे चैट में नसीर कैप्टन बाबर से पूछते हुए नजर आ रहे हैं, ‘बाबर, सोशल मीडिया और टीवी पर ऐसी खबरें आ रही हैं कि आप चेयरमैन को कॉल कर रहे हैं और वह आपका जवाब नहीं दे रहे हैं। क्या आपने हाल के दिनों में उन्हें कॉल किया है?’ नसीर के सवाल पर बाबर जवाब देते हुए कहते हैं, ‘सलाम सलमान भाई। मैंने सर को कोई कॉल नहीं किया है।’
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
18 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
38 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines