ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में मिली शिकस्त की चर्चा केवल देश में ही नहीं चल रही है। पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी इस मुद्दे पर लगातार बातचीत हो रही है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, फाइनल मुकाबले से पूर्व अफरीदी ने कहा था कि कई बार ओवर कॉन्फिडेंस आपको मुसीबत में डाल देता है। अब जब टीम इंडिया को फाइनल मुकाबले में शिकस्त मिली है तो उनका यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
अफरीदी का पूरा बयान:
पाकिस्तानी पूर्व कप्तान ने ‘समां टीवी’ पर बातचीत के दौरान अपने दिल की बात कही। दरअसल फाइनल मुकाबले के शुरुआती ओवरों में जब भारतीय बल्लेबाज विपक्षी गेंदबाजों के खिलाफ जूझ रहे थे तब उन्होंने ब्लू टीम को अपना निशाना बनाया। खासकर उन्होंने गिल और रोहित के गैर-जिम्मेदाराना शॉट की निंदा की।
ब्लू टीम ने जब 11वें ओवर में इन्फॉर्म बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का विकेट गंवाया तो एंकर ने उनसे सवाल किया कि क्या यह, ‘बड़े मैच का प्रेशर है?’ उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ‘नहीं, यह बड़े मैच का प्रेशर नहीं बल्कि कॉन्फिडेंस है। वे ऐसे ही पले-बढ़े हैं। उन्होंने ऐसे ही फैंस के बीच शिरकत की है। इंटरनेशनल क्रिकेट दबाव से भरा हुआ है। वह भी यह बात जानते हैं।’
उन्होंने आगे कहा, ‘टूर्नामेंट में जब आप लगातार मैच जीतने लगते हैं तो आप ‘ओवर कॉन्फिडेंस’ हो जाते हैं। जो चीज आपको मरवा देती है। जिन गेंदों पर यह आउट हुए हैं। ये गेंद विकेट गंवाने लायक तो बिल्कुल नजर नहीं आती है।’
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
20 mins agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
1 hr agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
2 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
2 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
2 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
3 hrs agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
3 hrs agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines