नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को चीफ सलेक्टर बनाया गया है। वहीं रमीज राजा को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में हार के बाद बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। रमीज की जगह नजम सेठी को पीसीबी का अध्यक्ष बनाया गया है। शाहिद अफरीदी के मुख्य चयनकर्ता नियुक्त होने के साथ सलेक्शन कमेटी में अब्दुल रज्जाक और इफ्तिखार अंजुम राव शामिल हैं। हालांकि अफरीदी की नियुक्ति के बाद दानिश कनेरिया ने अफरीदी का मजाक उड़ाया। कनेरिया ने ट्विटर पर शाहिद अफरीदी की गेंद को काटते हुए एक तस्वीर शेयर की।
फहद मुस्तफा ने की खिंचाई
अफरीदी ने 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I के दौरान मैच की गेंद से छेड़छाड़ की थी। इस वजह से उन पर 2 मैचों का प्रतिबंध लगा दिया गया था। अफरीदी का मजाक उड़ाने वाला कनेरिया का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इस पर 30 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। उनका यह ट्वीट पाकिस्तानी अभिनेता फहद मुस्तफा तक भी पहुंचा। क्रिकेट फैन पाकिस्तानी अभिनेता ने इस पर दानिश कनेरिया की खिंचाई कर डाली। मुस्तफा ने उन्हें फिक्सर तक कह डाला। हालांकि पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर ने अभी तक अभिनेता को जवाब नहीं दिया है।
और पढ़िए – शादी के बाद फिट हुए हारिस रऊफ, नेट्स में दिखा दी ताकत, देखें वीडियो
और पढ़िए – ‘तुम्हारे जैसा फिक्सर नहीं…’, शाहिद अफरीदी के चीफ सलेक्टर बनने पर पूर्व खिलाड़ी से भिड़ गया एक्टर
चर्चा में हैं फहद मुस्तफा
फहद मुस्तफा इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में दुबई में हुए फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट में उन्हें प्रॉमिसिंग स्टार ऑफ पाकिस्तान का अवार्ड मिला है। इस अवार्ड से ज्यादा वह बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की तारीफ करने और उनके पैर छूने को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं।
ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं शाहिद अफरीदी
अफरीदी की नियुक्ति के बाद पहले मैच में ही पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। न्यूजीलैंड के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए मोहम्मद रिजवान को बाहर कर दिया गया। उनकी जगह सरफराज अहमद को लिया गया। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने 86 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। घरेलू टीम ने पहली पारी में कुल 438 रन बनाए। चीफ सलेक्टर बनने के बाद शाहिद अफरीदी ताबड़तोड़ फैसले लेते नजर आ रहे हैं।
और पढ़िए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
3 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
4 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
4 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
5 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
5 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
6 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
6 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines