Shahid Afridi Criticized ICC: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश बाहर हो चुकी है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत आकर खेलने से पूरी तरह इनकार कर दिया था. इसी वजह से आईसीसी ने उन्हें टूर्नामेंट से हटाने का कड़ा फैसला किया. इसी को लेकर अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की प्रतिक्रिया सामने आई है. वो बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर भड़के हुए नजर आए और उन्होंने ICC पर पक्षपात के गंभीर आरोप भी जड़ दिए.
बांग्लादेश के बाहर होने पर क्या बोले शाहिद अफरीदी?
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलने से मना करते हुए सुरक्षा को कारण बताया. ये फैसला मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने के बाद लिया गया. ICC ने सिक्योरिटी की समस्या को खारिज किया और बताया कि सबकुछ सेफ है. इसके बावजूद बांग्लादेश टीम ने भारत आने से मना कर दिया. शाहिद अफरीदी ने अब ICC पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने भारत की पाकिस्तान आकर चैंपियंस ट्रॉफी नहीं खेलने की बात मान ली थी लेकिन बांग्लादेश की नहीं मानी.
शाहिद अफरीदी ने कहा, ‘मैंने बांग्लादेश के खिलाफ खेला है और आईसीसी इवेंट्स में हिस्सा लिया है. मैं पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर होने के नाते ICC के फैसले से निराश हूं. 2025 में उन्होंने भारतीय टीम की पाकिस्तान में नहीं आने से जुड़ी समस्या को समझा और अब लग रहा है कि वो बांग्लादेश की बात समझने को तैयार नहीं हैं. निष्पक्षता क्रिकेट का अहम हिस्सा है. बांग्लादेशी खिलाड़ी और उनके लाखों फैंस इस सम्मान के हकदार हैं. ये सही नहीं है. ICC को समस्या बढ़ानी नहीं, बल्कि खत्म करनी चाहिए थी.’
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2026 से पहले पाकिस्तान का बड़ा ‘ब्लंडर’, इन 3 मैच विनर्स को बाहर करके चौंकाया!
बांग्लादेश के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद स्कॉटलैंड को जगह मिल चुकी है. उन्हें ग्रुप C में रखा गया है. बता दें कि बांग्लादेश के बजाय अब स्कॉटलैंड टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड, इटली, नेपाल और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेलेगी. ग्रुप स्टेज के लिए स्कॉटलैंड का शेड्यूल कुछ इस प्रकार है:
- 7 फरवरी: वेस्टइंडीज vs स्कॉटलैंड (कोलकाता)
- 9 फरवरी: इटली vs स्कॉटलैंड (कोलकाता)
- 14 फरवरी: इंग्लैंड vs स्कॉटलैंड (कोलकाता)
- 17 फरवरी: नेपाल vs स्कॉटलैंड (मुंबई)
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup से पहले टीम इंडिया को धोनी के करीबी से मिली ‘वॉर्निंग’, इस खिलाड़ी को बाहर करना पड़ेगा भारी!
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
26 mins agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
11 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines