Asia cup 2025, IND vs PAK: इन दिनों यूएई में 8 टीमें के बीच चल रहे एशिया कप 2025 की धूम है. इस टूर्नामेंट में 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही इस मुकाबले के बहिष्कार की मांग तेज है, हालांकि इसके बाद भी भारत सरकार ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को इस मैच में खेलने की अनुमति दे दी. अब मैच से ठीक पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ जहर उगला और भारतीय खिलाड़ियों पर विवादित बयान दिया. जिसका एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
सामा टीवी पर बातचीत के दौरान अफरीदी भारतीय क्रिकेटरों के बारे में तीखी बातें कहते नजर आए. ये पहली बार नहीं है जब उन्होंने भारत के खिलाफ विवादित और भड़काऊ बयान दिया है, इससे पहले भी वो कई बार विवादित बयान दे चुके हैं.
अफरीदी ने दिया विवादित बयान
समा टीवी पर अफरीदी भारत और भारतीय खिलाड़ियों को लेकर यह करते नजर आए कि ‘वहां पे बहुत ज्यादा है. घरों तक पहुंच जाते हैं. घर जलाने की धमकियां देते हैं उन खिलाड़ियों को. कुछ ऐसे हैं जो वहां साबित कर रहे हैं कि हम हिंदुस्तानी हैं. बेचारे जबसे पैदा हुए हैं साबित कर रहे हैं हम हिंदुस्तानी हैं और एशिया कप में जाके कमेंट्री भी कर रहे हैं.’ अफरीदी के इस बयान ने एक बार फिर से भारत-पाक मैच से पहले माहौल को गर्मा दिया है.
पहलगाम हमले के बाद उठी थी बहिष्कार की मांग
दरअसल, हाल में पहलगाम आतंकी हमले में 26 पर्यटकों को मौत की नींद सुला दिया गया था. इस कायरना हमले के तार पाकिस्तान से जुड़े थे, इसलिए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करके पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए थे. तभी से दोनों देशों के बीच तनाव है और इसके बाद भी एशिया कप 2025 में दोनों टीमें भिड़ने जा रही हैं. भारत में पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच का लगातार बहिष्कार होता रहा है, इसके बाद भी यह मुकाबला हो रहा है.
भारत सरकार की तरफ से क्या कहा गया था?
भारत सरकार की तरफ से कुछ दिन पहले ही साफ कर दिया था कि पाकिस्तान के साथ कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं होगी, लेकिन मल्टीनेशनल टूर्नामेंट जैसे एशिया कप या वर्ल्ड कप में भारत अपनी भागीदारी जारी रखेगा.
क्यों कम हुआ IND vs PAK मैच का क्रेज?
14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला दुबई में खेला जाना है, लेकिन इस बार फैंस का उत्साह पहले जैसा नहीं दिख रहा. इसके वजह फैंस में नाराजगी है. वरना इससे पहले जब-जब भारत-पाकिस्तान का मैच होता था तो इसका क्रेज काफी ज्यादा दिखता था, इसी साल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत-पाक भिड़ंत के टिकट कुछ ही घंटों में बिक गए थे, लेकिन एशिया कप 2025 में स्टेडियम के लगभग सभी स्टैंड्स में टिकट उपलब्ध थे. इससे साफ है कि फैंस चाहते हैं कि भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलाना चाहिए.
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: वो चीज जो IND vs PAK मैच में कभी नहीं हुई, क्या इस बार खत्म होगा सालों से चला रहा ये सूखा
4 विकेट लेकर छा गए Kuldeep Yadav, इस मामले में अश्विन को पछाड़ा, अभी आगे हैं यह 4 स्टार
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
34 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines