IND vs PAK: टीम इंडिया ने दुबई के मैदान पर पाकिस्तान को धो डाला। एशिया कप 2025 के छठे मुकाबले में भारतीय टीम ने पड़ोसी मुल्क को 7 विकेट से धूल चटाई। पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने आसानी से इंडियन बॉलर्स के आगे घुटने टेक दिए। इसके बाद गेंदबाजों ने भी नाक कटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी तिलमिलाए हुए हैं और अपनी ही टीम को जमकर लताड़ लगा रहे हैं। इसी कड़ी में अब पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का भी बयान सामने आया है। अफरीदी ने टीम के बल्लेबाजों की जमकर क्लास लगाई है।
पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर भड़के अफरीदी
शाहिद अफरीदी ने समा टीवी के साथ बातचीत करते हुए कहा, “इन बल्लेबाजों को मैच जीतने के लिए हर हाल में रन बनाने होंगे। सैम अयूब को अपना दिमाग ठंडा रखने की जरूरत है उनको कहिए अपना दिमाग कूल रखें। कंडिशंस को देखिए, पिच को देखिए, पहली बॉल खेलिए। आप मैच की फर्स्ट बॉल से ही शाहिद अफरीदी बनने की कोशिश कर रहे हैं।”
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK, Asia Cup 2025: पाकिस्तान टीम से सहन नहीं हुई बेइज्जती, ‘नो हैंडशेक’ विवाद पर भारत के खिलाफ कर दी शिकायत
अफरीदी ने टीम के बॉलर्स को भी आड़े हाथों लिया। पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ने कहा, “मुख्य गेंदबाज को आराम दे दिया गया। इस तरह का बॉलिंग अटैक भारत के खिलाफ काम नहीं करेगा। इस समय पर टीम में एक भी ऐसा बल्लेबाज मौजूद नहीं है, जो जीत दिला सके।”
दुबई में शर्मसार पाकिस्तान
दुबई के मैदान पर पाकिस्तान ने टीम इंडिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, मैच की पहली ही गेंद पर हार्दिक पांड्या ने सैम अयूब को पवेलियन की राह दिखा दी। मोहम्मद हारिस को अगले ओवर में बुमराह ने चलता कर दिया। इसके बाद कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल की तिकड़ी ने मिलकर पड़ोसी मुल्क के बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस कर डाला।
ये भी पढ़ें: Duleep Trophy 2025: रजत पाटीदार ने अब इस टीम को बनाया चैंपियन, फाइनल में साउथ जोन को मात देकर जीता खिताब
कुलदीप ने महज 18 रन देकर 3 विकेट झटके, तो अक्षर की झोली में 2 विकेट आए। पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 131 रन ही लगा सकी। भारतीय टीम ने 128 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 15.5 ओवर में चेज कर डाला। अभिषेक ने 13 गेंदों में 31 रन कूटे, जबकि सूर्यकुमार यादव 47 रन बनाकर नाबाद रहे।
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
46 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
8 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
10 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines