BAN vs PAK: शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ ने बरपाया कहर, 204 रन पर ढेर हो गई बांग्लादेश

कोलकाता में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेशी टीम 45.1 ओवरों में अपने सभी विकेट खोते हुए 204 रन बनाने में कामयाब हुई है।

shahee afridi haris rauf ban vs pak odi world cup 2023

Shahee Afridi Haris Rauf: PTI

ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 के 31वें मुकाबले में बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता स्थित ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेशी टीम 45.1 ओवरों में अपने सभी विकेट खोते हुए 204 रन बनाने में कामयाब हुई है। पाकिस्तान को अगर यह मुकाबला अपने नाम करना है तो अब उसे निर्धारित ओवरों में 205 रन बनाने होंगे।

विज्ञापन

महमूदुल्लाह ने लगाया अर्धशतक:

बांग्लादेश के लिए उम्दा बल्लेबाजी करते हुए मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज महमूदुल्लाह ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 70 गेंदों का सामना किया। इस बीच 80.00 की स्ट्राइक रेट से 56 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके एवं एक छक्का निकला।

विज्ञापन

महमूदुल्लाह के अलावा पारी का आगाज करते हुए लिटन दास ने 64 गेंद में 45 रन की पारी खेली। उनके पास आज अपने वनडे करियर का 13वां अर्धशतक पूरा करने का सुनहरा मौका था, लेकिन वह महज पांच रन से चूक गए। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शाकिब अल हसन 64 गेंद में 43 रन बनाने में कामयाब रहे।

विज्ञापन

शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ का जलवा:

पाकिस्तान के लिए बांग्लादेश के खिलाफ सबसे सफल गेंदबाज शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम रहे। दोनों गेंदबाजों ने क्रमशः तीन-तीन सफलता प्राप्त की। इनके अलावा हारिस रऊफ ने दो और इफ्तिखार अहमद और उसामा मीर ने एक-एक विकेट चटकाए।

शाहीन अफरीदी ने बांग्लादेश के खिलाफ कुल नौ ओवरों की गेंदबाजी की। इस बीच 2.55 की इकोनॉमी से 23 रन खर्च करते हुए तीन विकेट चटकाए। उनके शिकार तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो और महमूदुल्लाह बने।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ