Shaheen Shah Afridi: साल 2022 में खेले गए टी20 विश्वकप में इंग्लैंड ने खिताब अपने नाम किया था। फाइनल में पाकिस्तान की टीम को हार मिली थी। इस मुकाबले को करीब 7 महीने हो गए हैं। अब पाकिस्तान टीम के स्टार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘अगर मैं फाइनल में चोटिल नहीं हुआ होता तो पाकिस्तान को वर्ल्ड कप जिता देता।’
अफरीदी ने दिया ये बयान
ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर बातचीत के दौरान शाहीन अफरीदी ने 2022 में खेले गए टी20 विश्वकप को लेकर कहा कि ‘निश्चित तौर पर हर एक प्लेयर का सपना होता है कि वो अपने देश के लिए वर्ल्ड कप का खिताब जीते। मुझे 2021 का टी20 वर्ल्ड कप अभी भी याद है। इसके अलावा 2022 के वर्ल्ड कप में अगर मैं अहम समय पर चोटिल ना हुआ होता तो शायद हम वर्ल्ड कप जीत जाते। शायद अगर मैं फिट होता और गेंदबाजी करता तो हम टूर्नामेंट जीत जाते। हालांकि इंजरी कभी भी हो सकती है।’
फाइनल में चोटिल हुए थे शाहीन अफरीदी
आपको बता दें कि 2022 के टी20 विश्वकप में पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने थीं। इस मैच में शाहीन शाह अफरीदी को चोट लग गई थी। वह सिर्फ 2.1 ओवर डाल पाए थे। उन्होंने 13 रन देकर 1 विकेट भी निकाला था। अफरीदी के चोटिल होने से पाकिस्तान टीम को काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा था और पाकिस्तान वह मैच हार गई थी।
घरेलू सीरीज से भी बाहर रहे शाहीन
वर्ल्डकप फाइनल में चोटिल होने वाले शाहीन अफरीदी इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट और 3 वनडे मुकाबले नहीं खेल पाए। इस पर शाहीन ने कहा कि ‘जब आप चोट के कारण अपने घरेलू मैच नहीं खेल पाते हैं तो यह निराशाजनक और मुश्किल होता है। मैं टेस्ट न खेल पाने से ज्यादा परेशान था, क्योंकि मुझे टेस्ट क्रिकेट ज्यादा पसंद है।’
संबंधित खबरें
IND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
3 mins agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
15 mins ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
41 mins agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
1 hr agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
2 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
2 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines