Wasim Akram and Waqar Younis Slammed the Decision to Rest Shaheen Afridi: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पाकिस्तान के लिए कुछ भी अच्छा साबित नहीं हो रहा है। ग्रीन टीम पहले ही शुरुआती दो टेस्ट मैच गंवा चुकी है, जबकि तीसरे टेस्ट मैच में भी उसके हालात कुछ खास नजर नहीं आ रही हैं। आखिरी मुकाबले में टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी भी शिरकत नहीं कर रहे हैं। अफरीदी के प्लेइंग इलेवन से बाहर होने पर हर कोई हैरान है।
आखिरी टेस्ट मुकाबले में शाहीन अफरीदी को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किए जाने के फैसले से पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम और वकार युनुस भी हैरान नजर आए। फॉक्स क्रिकेट पर कमेंट्री के दौरान अकरम ने बात करते हुए कहा कि सिडनी टेस्ट में 20 साल पहले क्या हुआ था इसपर बात होगी, लेकिन पिछली रात टी20 क्रिकेट में क्या हुआ था उसपर कोई बात नहीं करेगा।
यह भी पढ़ें- AUS Vs PAK: 147 साल में हुआ पहली बार, पाकिस्तान के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
अकरम के मुताबिक अगर किसी युवा क्रिकेटर को अमीर और महान दोनों बनना है तो उसे अपनी प्राथमिकता तय करनी होगी। मौजूदा समय में हर खिलाड़ी के पास दोनों उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका है, बस उसमें थोड़ी समझ होनी चाहिए।
वहीं वकार यूनुस ने कहा अफरीदी को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखना मेरे लिए काफी चौंकाने वाला है। सिडनी टेस्ट में उन्होंने काफी उम्दा गेंदबाजी की थी। मैच के दौरान वह पुराने वाले शाहीन अफरीदी नजर आ रहे थे।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
34 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines