हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Babar Azam Shaheen Afridi: शाहीन-बाबर के बीच हो गई दोस्ती, अफरीदी ने कही- दिल छू लेने वाली बात

विज्ञापन
shahee afridi haris rauf ban vs pak odi world cup 2023

Babar Azam Shaheen Afridi: एशिया कप गंवाने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम और गेंदबाज शाहीन में अनबन की खबरें सामने आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रीलंका के खिलाफ मैच में हारने के बाद ड्रेसिंग रूम में दोनों खिलाडियों के बीच बकझक हो गई थी। अब, इन्हीं सब खबरों के बीच शाहीन अफरीदी का पहला रिएक्शन सामने आया है।

चेस खेलते नजर आए शाहीन और बाबर (Babar Azam-Shaheen Afridi)

बाबर आजम के विवाद की खबरों के बीच धाकड़ पाकिस्तानी बॉलर शाहीन अफरीदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में शाहीन बाबर आजम के साथ चेस खेलते नजर आए। फोटो को पोस्ट करते हुए शाहीन अफरीदी ने कैप्शन में लिखा- फैमिली और रेड हर्ट वाला इमोजी। अब, शाहीन के इस पोस्ट के बाद फैन्स को ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच कोई विवाद नहीं है और सब कुछ ठीक है।

https://twitter.com/iShaheenAfridi/status/1704097254569566284

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर के बाद रजनीकांत को मिला गोल्डन टिकट

क्या था मामला?

रिपोर्ट के मुताबिक, एशिया कप में श्रीलंका से हार के बाद बाबर आजम ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे, तभी कुछ बात पर असहमती जताते हुए शाहीन अफरीदी ने कुछ कहा था। इसके बाद बाबर आजम गुस्सा हो गए और दोनों के बीच तनाव बढ़ गया। इसके बाद ड्रेसिंग रूम में मौजूद अन्य खिलाड़ियों ने बीच बचाव किया। खबरों के अनुसार शाहीन का कहना था कि बाबर को उन खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाना चाहिए जिन्होंने मैच में अपना बेस्ट दिया।

विज्ञापन

बहरहाल शाहीन के नए पोस्ट से लग रहा है कि अब बाबर के साथ उनकी किसी तरह का विवाद नहीं है और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। आपको बता दें कि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप खेलने भारतीय सरजमीं पर आने वाली है। फिलहाल विश्व कप 2023 के लिए पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का ऐलान नहीं किया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola