ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 44वां मुकाबला इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच कोलकाता में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के खिलाफ जरूर शाहीन अफरीदी काफी महंगे साबित हुए हैं, लेकिन मैच के दौरान उन्होंने कुछ खास उपलब्धियां भी प्राप्त की है। वह पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। यही नहीं वह अपनी टीम के लिए वर्ल्ड कप के इतिहास में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले सयुंक्त रूप से तीसरे गेंदबाज बन गए हैं।
पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज:
21 – शाहिद अफरीदी – 2011
18 – वसीम अकरम -1992
18 – शाहीन अफरीदी -2023
17 – इमरान खान -1987
17 – सकलैन मुश्ताक -1999
17 – मोहम्मद आमिर – 2019
यह भी पढ़ें- ENG Vs PAK: बेन स्टोक्स का फिर गरजा बल्ला, रूट और बेयरस्टो ने भी बिखेरी चमक, पाकिस्तान को मिला बड़ा लक्ष्य
वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज:
55 – वसीम अकरम
35 – वहाब रियाज
34 – इमरान खान
34 – शाहीन अफरीदी
शाहीन अफरीदी का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:
बात करें शाहीन अफरीदी के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने ग्रीन टीम के लिए अबतक कुल 132 मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनको 150 पारियों में 273 सफलता हाथ लगी है।
यह भी पढ़ें- VIDEO: चीते की तरह गेंद पर झपटे लाबुशेन, पलक झपकते ही बांग्लादेशी कप्तान और महमूदुल्लाह का काम हुआ तमाम
अफरीदी के नाम टेस्ट क्रिकेट की 46 पारियों में 25.58 की औसत से 105, वनडे की 52 पारियों में 23.94 की औसत से 104 और टी20 की 52 पारियों में 22.73 की औसत से 64 सफलता दर्ज है।
वहीं बात करें उनके बल्लेबाजी प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने इतने ही मुकाबलों के 71 पारियों में 373 रन बनाए हैं। अफरीदी के नाम टेस्ट क्रिकेट में 154, वनडे में 171 और टी20 में 48 रन दर्ज हैं।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
2 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
3 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
4 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
5 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines